1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 17, 2022 07:16 am IST

Breaking News in Hindi Highlights: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज हिंदी- India TV Hindi
ब्रेकिंग न्यूज हिंदी Image Source : इंडिया टीवी

Breaking News in Hindi Highlights: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News Hindi Highlights 16 Dec 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 7:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शराबकांड: बीजेपी सांसद सुशील मोदी आज छपरा में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

    छपरा में ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई है। बीजेपी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज छपरा में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे। सीवान, बेगुसराय और हाजीपुर में भी ज़हरीली शराब से मौत के 6 के मामले सामने आए हैं।

  • 11:49 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    आसनसोल भगदड़: पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

    पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर पुलिस बृहस्पतिवार रात से छापे मार रही है और उसने इस घटना में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

  • 11:30 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आया भूकंप

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है।

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बीएसएफ के स्टंट बाइकर ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन स्टंट बाइकर ने शुक्रवार को दो अलग-अलग विश्व रिकॉर्ड बनाए। बल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षक विश्वजीत भाटिया ने रॉयल इनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल पर लेटकर सबसे लंबे समय तक इसे चलाया और लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड अपना नाम दर्ज कराया। प्रवक्ता ने कहा कि भाटिया ने लगातार दो घंटे छह मिनट 17 सेकंड तक मोटरसाइकिल चलाई और 70.2 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रवक्ता ने कहा कि निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और कांस्टेबल सुधाकर की टीम ने रॉयल इनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल पर लगी 12 फुट नौ इंज की सीढ़ी से सबसे लंबे समय तक इसे चलाया। इस टीम ने दो घंटे 21 मिनट 48 सेकंड तक मोटरसाइकिल चलाई और 81.5 किलोमीटर की दूरी तय की। 

  • 8:44 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बिहार: छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 65 हुई

    बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है। बता दें कि छह साल पहले राज्य में शराबबंदी की घोषणा के बाद मृतकों की यह संख्या सबसे अधिक है। 

  • 7:22 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली: पहली मंजिल से छात्रा को फेंकने के आरोप में शिक्षिका गीता रानी निलंबित

    निगम प्राथमिक बालिका विद्यालय, मॉडल बस्ती, करोल बाग की पहली मंजिल से एक छात्रा को फेंकने के आरोप में शिक्षिका गीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्र के इलाज का सारा खर्च MCD वहन करेगी: दिल्ली नगर निगम

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    CBI ने भगोड़े मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ 2 नए मामले दर्ज़ किए

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भगोड़े मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ कथित रूप से बैंकों के एक कंसोर्टियमको 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 नए मामले दर्ज़ किए हैं।

  • 5:28 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    कार में आग लगी, सरकारी अध्यापक की जिंदा जलने से मौत

    राजस्थान बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने की घटना में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रतलाम रोड पर रिशी कुंज कॉलोनी के पास एक कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में कार चला रहे अध्यापक भीमपुर निवासी मनोज जैन (36) की जिंदा जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक घनाक्षरी सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे और वह हादसे के समय विद्यालय जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार में आग संभवतया: शार्ट सर्किट के कारण लगी थी, कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शिक्षक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज की गई है।

  • 5:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    चीन जंग की तैयारी कर रहा है: राहुल गांधी

    सरकार चीन के खतरे को छिपाने की कोशिश कर रही है। उसकी पूरी तैयारी चल रही है, और हिंदुस्तान की सरकार सोयी हुई है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है: राहुल गांधी

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    भारत जोड़ो यात्रा का सबसे अच्छा रिसेप्शन राजस्थान में हुआ- राहुल गांधी

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। वो इस वक्त राजस्थान में हैं। जयपुर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और इनकम असमानता हमारे तीन मुद्दे थे। राहुल ने कहा कि मेरी राय है में जो अहम मुद्दा है कि हमारा जो आम कार्यकर्ता है, उसे हमें जगह देना है, उसे हमें सुनना है। हमारे स्ट्रक्चर में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। हमारी पार्टी डिक्टेटरशिप की पार्टी नहीं हैं। हम अपनी पार्टी में लोगों को डराकर कुछ नहीं करते।

  • 4:33 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली के एक स्कूल में टीचर ने बच्ची पर कैंची से किया हमला, बालकनी से नीचे फेंका

    मध्य दिल्ली की DCP श्वेता चौहान ने बताया कि मॉडल बस्ती में एक स्कूल में एक शिक्षिका आज हिंसक हो गईं। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर के बच्चों के बॉटल तोड़ दिए। एक बच्ची पर उन्होंने कैंची से हमला किया, उसके बाद उसको क्लास के पास की बालकनी से नीचे फेंक दिया। बच्ची के सिर पर 2-3 जगह चोटें आई हैं। एक शिक्षिका बीच में बचाने आई तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई हैं। इसमें हम कार्रवाई कर रहे हैं। बच्ची की हालत अभी ठीक है। हमने शिक्षिका हिरासत में ले लिया है।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया तीखा हमला

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1971 में आज ही के दिन जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी शायद उसका दर्द उनको अभी तक है। उसके बाद भी पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने,बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा। आतंकवाद के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई किसी ने की है तो मोदी सरकार में हुई है। इस तरह के बयान किसी भी विदेश मंत्री को शोभा नहीं देते।

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कृषि कानूनों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर किसानों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने और कृषि कानूनों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। पिछले साल हुए किसान आंदोलन के बाद किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के वादे के संबंध में कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के सवाल का जवाब देते हुए तोमर ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। तोमर ने कहा कि समिति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर विचार कर रही है और उस समिति में किसान संघों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन किसान संघों को लांछित कर रही है।

  • 2:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    फ़िल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ED ने समन भेजा

    फ़िल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को  ED ने  समन भेजकर 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया। टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रकुल प्रीत सिंह को समन किया। इस मामले में कई तेलगू फ़िल्म एक्टर्स से ED पूछताछ कर चुकी है।

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार: छपरा के बाद, अब सीवान में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत

    सीवान के भगवानपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु हुई है। आक्रोशित भीड़ शव के साथ छपरा-मलमलिया मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल की 14 वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर से

    हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।

  • 1:31 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूक्रेन पर रूस का मिसाइल अटैक

    यूक्रेन के कम से कम तीन शहरों में भीषण विस्फोट, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने भीषण मिसाइल हमला किया है।

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, दो नागरिकों की मौत

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने गोलीबारी और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए ‘‘अज्ञात आतंकवादियों’’ को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा में आज फिर हंगामा

    बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना पर विरोध जतातेत हुए भाजपा के सदस्य वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। बीजेपी के विधायक 'गरीबों की हत्यारी सरकार इस्तीफा दो', 'नीतीश कुमार माफी मांगो' का नारा लगा रहे हैं। (रिपोर्ट-नीतीश चंद्र)

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश: कानपुर फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गजेंद्र सिंह शेखावत

    भारत की अर्थव्यवस्था जिस गति से बढ़ रही है और जिस पटरी पर अब चल रही है तो बहुत जल्द ही भारत यानी 2027 तक अनुमान किया जाता है कि जर्मनी और जापान को पार कर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

  • 11:00 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    LAC पर सबकुछ कंट्रोल में है- भारतीय सेना

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सैन्य अस्पताल के पास गोलीबारी में दो की मौत

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दौसा: राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हो रहे हैं।

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 50 हुई

    बिहार के छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है

  • 7:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राहुल गांधी ने दौसा से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

    राजस्थान: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दौसा के मीणा उच्च न्यायालय से की।

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    1971 युद्ध में मिली जीत की आज 51वीं वर्षगांठ

    देश आज भारत-पाकिस्तान युद्ध (1971) की जीत की आज 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल समेत देशभर में कार्यक्रम का आयोजन। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी 

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वायुसेना के युद्धाभ्यास का आज दूसरा दिन

    तवांग पर तनाव के बीच वायुसेना के अभ्यास का आज दूसरा दिन। अरुणाचल में पहले दिन सुखोई फाइटर जेट ने भरी उड़ान। फ्रांस से मिले 36वें राफेल विमान को विमान को वायुसेना ने पश्चिम बंगाल के हासिमारा एयरबेस पर किया तैनात

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान को फिर मिली लताड़

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से 24 घंटे में पाकिस्तान को दूसरी बार लताड़ा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा - हम एक और छब्बीस ग्यारह नहीं होने दे सकते। पाकिस्तान को अपनी हरकतें सुधारने और अच्छा पड़ोसी बनने की सलाह दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत