Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Breaking News in Hindi Live: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर
Breaking News in Hindi Live: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर
Breaking News in Hindi Live: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।
Breaking News in Hindi Live: 26 OCT 2022
-
2:40 PM (IST) Oct 26, 2022
दिल्ली: उपराज्यपाल ने यमुना किनारे छठ पूजा की दी मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा करने की मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि पूजा के लिए साफ़-सफाई और पानी सुनिश्चित किया जाए।
-
2:13 PM (IST) Oct 26, 2022
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन
अरुणाचल प्रदेश: पश्चिम कामेंग जिले में भूस्खलन के कारण भालुकपोंग और बोमडिला-तवांग के बीच सड़क संपर्क कट गया। मरम्मत कार्य चल रहा है।
-
1:16 PM (IST) Oct 26, 2022
जम्मू कश्मीर: बारामूला में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ वानसीरन तारीपोरा इलाके में शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
-
12:16 PM (IST) Oct 26, 2022
कर्नाटक से यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आएंगे चार हाथी
कर्नाटक से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में चार हाथी आने वाले हैं। इसको लेकर वन अधिकारी सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि स्थानांतरण की प्रक्रिया परेशानी मुक्त रहे। हाथियों की यात्रा कर्नाटक से शुरू होगी और पीटीआर पहुंचने से पहले आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी।
हाथियों को शिफ्ट करने के लिए एक पशु चिकित्सा अधिकारी, अनुमंडल वन अधिकारी, वन रेंज अधिकारी, वन निरीक्षक, वन रक्षक और पांच महावत समेत पीटीआर के विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चार में से एक नर और एक मादा हाथी है, जिनकी उम्र 5 से 6 साल के बीच है, जबकि अन्य 2 की उम्र करीब 12 साल है।
-
12:16 PM (IST) Oct 26, 2022
शिवराज सिंह चौहान ने रात को लिया राजधानी भोपाल की सड़कों का जायजा
मध्य प्रदेश के कई इलाकों की सड़कें खस्ताहाल हैं और ग्वालियर में तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सड़कों की खातिर जूते चप्पल पहनना भी त्याग दिया है। मंगलवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी की सड़कों का हाल जानने निकले और उन्होंने सड़कों की हालत में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी की सड़कों का हाल जानने के बाद बुधवार सुबह नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की बैठक बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री चौहान ने इस बैठक में भोपाल नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों की मरम्मत जल्द की जाये।
-
12:16 PM (IST) Oct 26, 2022
भारत में कोरोना वायरस के 830 नए मामले दर्ज, 1 मरीज की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को पिछले 24 घंटों में भारत में 830 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। ताजा मौतों के आंकड़ों के चलते राष्ट्रव्यापी मृत्यु दर 5,28,981 तक पहुंच गई है।
इसी अवधि में कोरोना वायरस से 1,771 मरीज ठीक भी हुए है। जिसके चलते महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,40,95,180 हो गई है। इसके कारण भारत का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत हो गया है।
इस बीच, डेली और वीकली पॉजिटिविटीरेट क्रमश: 0.67 प्रतिशत और 1.05 प्रतिशत रहा।
-
12:16 PM (IST) Oct 26, 2022
तेलंगाना में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किया हंगामा
तेलंगाना के मंचेरियल कस्बे में एक पुलिसकर्मी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सार्वजनिक रूप से शराब पी कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, करीमनगर जिले के बेजजानकी थाने में पुलिस उपनिरीक्षक तिरुपति और उसके दोस्तों ने मंगलवार की रात सड़क पर शराब पी और हंगामा किया।
-
12:12 PM (IST) Oct 26, 2022
भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना चरण 27 अक्टूबर से
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों के अंतराल के बाद 27 अक्टूबर को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकताल से फिर से शुरू होगी। कर्नाटक में रायचूर से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने 23 अक्टूबर की सुबह गुडेबेलूर के रास्ते राज्य में प्रवेश किया था। पैदल मार्च के बाद रविवार दोपहर से 26 अक्टूबर तक तीन दिनों का विराम लिया गया।
-
12:12 PM (IST) Oct 26, 2022
यूक्रेन की परमाणु एजेंसी ने ‘डर्टी बम’ संबंधी रूस के आरोप को खारिज किया
यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रूस के इस दावे को खारिज किया कि वह रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित ‘डर्टी बम’ के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना अपने कब्जे वाले यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गुप्त रूप से निर्माण कार्य कर रही है और अपनी उन गतिविधियों से ध्यान हटाने के लिए वह यूक्रेन पर आरोप लगा रही है।
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सप्ताहांत में अपने ब्रितानी, फ्रांसीसी, तुर्की और अमेरिकी समकक्षों को फोन कर यह दावा किया था कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित ‘डर्टी बम’ से हमला करने की तैयारी कर रूस को उकसाने की कोशिश कर रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने इसे "पूरी तरह झूठा" कहकर खारिज कर दिया। यूक्रेन ने रूस के दावे को खारिज किया और कहा कि यह ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल करने की रूस की खुद की योजना से ध्यान हटाने का प्रयास है।
-
12:12 PM (IST) Oct 26, 2022
प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित होने वाले राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत 27 अक्टूबर को होगी और यह 28 तारीख को समाप्त होगा। इसमें राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सुरक्षा बलों के महानिदेशक भी शामिल होंगे।
-
12:12 PM (IST) Oct 26, 2022
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, ठंडी हवाएं चलने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहने और ठंडी हवाएं चलने के आसार भी हैं। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। अनुकूल गति से हवाएं चलने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार हुआ, लेकिन यह अब भी दूषित है।
-
11:26 AM (IST) Oct 26, 2022
हिजाब वाली महिला को देखना चाहता हूं प्रधानमंत्री- असदुद्दीन ओवैसी
मैं भारत की प्रधानमंत्री के रूप में हिजाब वाली महिला को देखना चाहता हूं: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
-
10:57 AM (IST) Oct 26, 2022
तेलंगाना के भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
तेलंगाना के भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा, "पिछले 4 सालों से मुझे राष्ट्रीय भूमिका में नज़रअंदाज़ किया गया, कम आंका गया और बाहर रखा गया। इसलिए मैंने ये कदम उठाया है।"
-
9:53 AM (IST) Oct 26, 2022
चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान को केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया
प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान को केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था।
अफसाना खान से NIA ने 5 घंटे पूछताछ की। आज अफसाना 2 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव होंगी। 5 घंटे में क्या पूछताछ की गई इस बारे भी अफसाना बातचीत शेयर कर सकती हैं। -
9:47 AM (IST) Oct 26, 2022
वडोदरा दंगों में कुल 46 लोगों के खिलाफ नामजद FIR, 20 आरोपी गिरफ्तार, 26 फरार
वडोदरा दंगों में कुल 46 लोगों के खिलाफ नामजद FIR हुई है। इसमें 20 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 26 फरार हैं।
-
9:43 AM (IST) Oct 26, 2022
दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स इतना पहुंचा
दिल्ली में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 है, जोकि बहुत खराब कैटेगरी में आती है। ये जानकारी SAFAR-India के हवाले से मिली है। वहीं नोएडा का AQI 360 है, जबकि गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स 319 पर है।
-
9:41 AM (IST) Oct 26, 2022
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी के पास विदेशी आतंकी मारा गया
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकी मारा गया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
-
9:40 AM (IST) Oct 26, 2022
Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 830 नए मामले
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 830 नए मामले सामने आए हैं और 1,771 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मामले 21,607 हैं।
-
9:39 AM (IST) Oct 26, 2022
कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे
धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज सुबह 6:24 बजे पटरी से उतर गए हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे ने दी है।