1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Aug 02, 2022 11:49 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live Update- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Update Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 02 August 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:48 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    आंध्र प्रदेश में अचुतापुरम की एक फैक्‍ट्री में गैस रिसाव, कई अस्पताल में भर्ती

    आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक फैक्‍ट्री से संदिग्ध गैस का रिसाव हुआ है जिसके चलते फैक्‍ट्री में काम कर रहीं कुछ महिलाएं बेहोश होकर ग‍िर गईं। महिलाओं की हालत देखते हुए उन्हें अस्‍पताल ले जाया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है क‍ि गैस र‍िसाव के चलते 50 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अनाकापल्ले ने बताया क‍ि कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था। 50 लोगों को अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया गया है और परिसर में निकासी का काम चल रहा है।

  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख पर रेप और धमकी देने का मामला दर्ज

    शिवसेना के ठाणे के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख केदार दिघे पर मुंबई पुलिस ने बलात्कार और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी के ऊपर धारा 376,506(2) लगाई गई है। पुलिस ने केदार दिघे और रोहित कपूर पर मामला दर्ज किया है। केदार दिए शिवसेना के दिवंगत नेता और एकनाथ शिंदे के गुरू आनंद दिघे के भांजे है। मुंबई के एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में 3 दिन पहले ये FIR हुई है, हालांकि केदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता होटल कर्मचारी है जो अलग-अलग होटलों की बुकिंग का काम देखती थी। काम के दौरान ही वह केदार के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि केदार ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी।

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत और मालदीव ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के बीच मंगलवार को हुई शिखर वार्ता के बाद भारत और मालदीव ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा, आवास, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौते हुए हैं। शिखर वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदीव को 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त ऋण सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में नया जोश देखने को मिला है और नजदीकियां बढ़ीं हैं। 

  • 2:27 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोलकाता: पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल

    टीचर घोटाले मामले में गिरफ्तार ममता के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला ने चप्पल फेंकी। पार्थ चटर्जी को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था उसी वक्त महिला ने गुस्से में अपनी चप्पल पार्थ चटर्जी पर फेंक दी। महिला का कहना है कि गरीब आदमी इतनी मेहनत से पैसा कमाते है और ये भ्रष्टाचार कर रहा है और बड़ी गाड़ी में घूमता है।

     

  • 1:56 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

    आम आदमी पार्टी ने इस साल होनेवाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट आज जारी कर दी।

  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा-जेपी नड्डा

    आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम ने इस वर्ष के लिए देश की आज़ादी से जुड़ी एक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। मैं अपील करता हूं कि सभी अपने घरों में 13-15 अगस्त तक तिरंगा फहराए- जे.पी.नड्डा, अध्यक्ष, बीजेपी

  • 1:09 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है-आदित्य ठाकरे

    संजय राउत के खिलाफ एक्शन पर बोले आदित्य ठाकरे-'आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, देश देख रहा है कि क्या हो रहा है, पूरा देश हमारे साथ खड़ा है।'

  • 1:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तालिबान ने अल जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की

    तालिबान ने अमेरिकी ड्रोन हमले की निंदा करते हुए अल-कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया

    केरल में एक और मंकीपॉक्स का मामला सामने आया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय शख्स का इलाज चल रहा है। वह 27 जुलाई को यूएई से कोझिकोड पहुंचा था। राज्य में मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला है।

     

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    SSC भर्ती घोटाला, अर्पिता मुखर्जी ने कहा-मेरी गैर-मौजूदगी में रखा गया पैसा

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ED का छापा

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली में नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर छापे मारे।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जबलपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस

    जबलपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पांच लोगों में चार अस्पताल संचालक और एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है।

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के आरोप फर्जी- पी. हजारिका

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू

    भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक शुरू, अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीजेपी सांसदों की चल रही है बैठक

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    पीएम मोदी ने बदली अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की डीपी, लगाया तिरंगा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा लगाकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की डीपी बदल दी है।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बदायूं में कांवड़ियों पर हमले का मामला, 11 आरोपी गिरफ्तार

    बदायूं में कांवड़ियों पर हमले और मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के प्रधान रेहान समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  सोमवार को डीजे बंद करने को लेकर कावड़ियों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया था हमला। यह घटना उस वक्त हुई थी जब कांवड़िए जल चढ़ाकर लौट रहे थे। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दूवो गांव में हुए हमले में 15 कांवड़िए घायल हुए थे। 

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नए भारत में करप्शन के लिए कोई जगह नहीं-संबित पात्रा

    1. संजय राउत के करीबी पात्रा चॉल घोटाले में शामिल-संबित पात्रा
    2. करोड़ों की जमीन खरबपतियों को बेची गई--संबित पात्रा
    3. 8 प्लॉट संजय राउत जी की पत्नी के नाम खरीदे गए--संबित पात्रा
    4. करोड़ों रुपये रजिस्ट्री अमाउंट से इतर दिया गया--संबित पात्रा
    5. नए भारत में करप्शन के लिए कोई जगह नहीं--संबित पात्रा
  • 8:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

    अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपनी डीपी चेंज कर तिरंगा लगाया

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केरल में बारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव

  • 8:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका ने आतंकी अल जवाहिरी को मार गिराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत