Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
Breaking News Hindi Live Update 30 July 2022
-
11:10 PM (IST) Jul 30, 2022
झारखंड के विधायक की गाड़ी से बेहिसाबी नकदी बरामद
झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया। गाड़ी की तलाशी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोका गया। कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी थे।
गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है। एसपी ने बताया कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी। उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है। रिपोर्टर: शुबेंदु
-
3:52 PM (IST) Jul 30, 2022
तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की जमानत अर्जी खारिज
2002 गुजरात दंगों के मामले में तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व DGP आरबी श्री कुमार की जमानत अर्जी को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
-
2:30 PM (IST) Jul 30, 2022
ड्रग तस्करी पीढ़ियों को खोखला कर देता है -अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने कहा कि ड्रग की तस्करी ड्रग का प्रसार किसी भी समाज के लिए बहुत घातक होता है। एक आतंकी घटना होती है तो उसका नुकसान सीमित मात्रा में होता है, लेकिन ड्रग तस्करी पीढ़ियों को खोखला कर देता है। वो दीमक की तरह हमारे समाज और देश की जड़ो को खोखला करने का काम करता है।
-
2:21 PM (IST) Jul 30, 2022
मिग-21 दुर्घटना में वीर गति को प्राप्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल को दी गई अंतिम विदाई
28 जुलाई को राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना में वीर गति को प्राप्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
-
2:01 PM (IST) Jul 30, 2022
पिछले 8 वर्षों में 1.70 लाख हज़ार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता जोड़ी गई-पीएम मोदी
-
1:59 PM (IST) Jul 30, 2022
पीएम मोदी ने NTPC की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-
1:25 PM (IST) Jul 30, 2022
राजस्थान में ‘लंपी’ रोग से 1200 गायें मरीं
राजस्थान में पशुओं के लाइलाज ‘लंपी रोग’ से लगभग तीन महीने में 1200 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है और 25,000 मवेशी संक्रमित हुए हैं। राज्य सरकार जयपुर से वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में भेजने सहित कई कदम उठा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गांठदार चर्म रोग वायरस (एलएसडीवी) या ‘लंपी’ नामक यह संक्रामक रोग, कोई सटीक उपचार नहीं होने के कारण पशुओं में तेजी से फैल रहा है। कई गायों की एक साथ हुई मौत के बाद राज्य सरकार ‘एक्शन’ में आ गई है।
-
1:23 PM (IST) Jul 30, 2022
मंगलुरु : जिला प्रशासन की पीस मीटिंग का बहिष्कार
मंगलुरु जिला प्रशासन की पीस मीटिंग का मुख्य मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार किया, कहा-CM बोम्मई का रवैया पक्षपात पूर्ण है। CM सिर्फ प्रवीण के परिवार से मिलने आए, मसूद और फाजिल के परिवार से मिलने क्यों नहीं आए ?
-
1:01 PM (IST) Jul 30, 2022
पटना पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष, बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
-
12:36 PM (IST) Jul 30, 2022
महाराष्ट्र में बाढ़ बारिश से अब तक 112 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से इस मानसून में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 लोग अलग-अलग हादसों में घायल हुए हैं। वहीं कई जिलों में जारी बारिश के बीच कुल 12 NDRF और 2 SDRF की टीम राज्य के अलग-अलग जिले में तैनात की गईं है।
-
12:28 PM (IST) Jul 30, 2022
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा
-
11:51 AM (IST) Jul 30, 2022
दिल्ली सरकार की शराब नीति पारदर्शी-मनीष सिसोदिया
-
10:52 AM (IST) Jul 30, 2022
ऑल इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीगल अथॉरिटीज की मीटिंग में पीएम मोदी
-
10:45 AM (IST) Jul 30, 2022
देश में 24 घंटों में कोरोना के 20,408 नए मामले
-
9:39 AM (IST) Jul 30, 2022
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान 1 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ढेर।
-
9:37 AM (IST) Jul 30, 2022
महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बदलाव करते हुए महेश भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले मदन कौशिक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
-
9:30 AM (IST) Jul 30, 2022
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
-
8:55 AM (IST) Jul 30, 2022
उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल में भूस्खलन, नेशनल हाइवे 58 बंद
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में फरासू हनुमान मंदिर के पास पहाड़ियों से आ रहे मलबे और पत्थरों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद कर दिया गया।
-
8:53 AM (IST) Jul 30, 2022
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
-
8:47 AM (IST) Jul 30, 2022
पीएम मोदी आज NTPC की ग्रीन एनर्जी से जुड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज NTPC की ग्रीन एनर्जी से जुड़ी 5 हज़ार 200 करोड़ की कई परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नेशनल सोलर रूपटॉप पोर्टल भी करेंगे लॉन्च। प्रधानमंत्री उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य - पावर @ 2047 के ग्रैंड फिनाले में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होंगे।