1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 05, 2022 11:52 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Update 05 Oct 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:07 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    गांधनगर कपड़ा मार्केट की आग को बुझाने के लिए 3 दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां जुटीं

    दिल्ली के गांधनगर कपड़ा मार्केट में लगी आग को बुझाने के लिए 3 दर्जन  से  ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आधा दर्ज के करीब दुकाने  चपेट में है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। 

  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली के गांधी नगर कपड़ा मार्किट में एक दुकान में आग लगी

    दिल्ली के गांधी नगर कपड़ा मार्किट में एक दुकान में आग लगी है।  सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को नियन्त्रित करने की कोशिश जारी है।  

  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    डीजी हेमंत लोहिया का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया का बुधवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

     

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Sushmit Sinha

    'मैं भावुक हो गया हूं', शिवाजी पार्क में बोले उद्धव ठाकरे

    दशहरा के अवसर पर शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं भावुक हो गया हूं, भाषण के लिए कई मुद्दे हैं लेकिन आपका ये प्रेम देखकर मैं कितना कह पाउंगा बता नहीं सकता। इस प्यार को खरीदा नहीं जा सकता। कोई अनुभव नहीं था लेकिन आपके प्रेम से मैंने ढाई साल सरकार चलाया, मुझे डॉक्टर ने झुकने से मना किया है, लेकिन बिना आपके सामने झुके मैं रह नहीं सकता हूं। हां इन्हे गद्दार ही कहुंगा। आपको जो मंत्री पद मिला है, वो कुछ समय के लिए है, लेकिन आपके माथे पर जो गद्दारी का कलंक लगा है वो मिट नहीं सकता है। आज यहां की भीड़ देखकर उनको चिंता हो रही है की हमारा क्या होगा। शिवाजी पार्क में आया एक भी आदमी औरत पैसे देकर बुलाया नहीं गया है।

  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों के ऊपर पुतला गिरा

    हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

  • 7:27 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    6 साल बाद श्रीनगर में मनाया गया दशहरा

    श्रीनगर में आज 6 साल बाद दशहरा मनाया गाया हालांकि लोगों की संख्या उस हिसाब से नही थी जितनी होती थी पर कश्मीरी पंडित समुदाय की अच्छी खासी संख्या इस पर्व को मनाने में शेर ए कश्मीर स्टेडियम पहुंची थी। दशहरा को हर जगह बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता हैं लेकिन कश्मीर में इस पर्व को भाईचारे की एक मिसाल के तौर पर मनाया जाता है।

  • 7:22 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    सीएम योगी ने शहीद अशफाकुला खान जूलॉजिकल पार्क में तेंदुए के शावक को दूध पिलाया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शहीद अशफाकुला खान जूलॉजिकल पार्क और पशु चिकित्सालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तेंदुए के शावक को दूध पिलाया।

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    काबुल में गृह मंत्रालय के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट की खबर

    टोलो न्यूज के हवाले से खबर है कि अफगानिस्तान के काबुल में गृह मंत्रालय के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट हुआ। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। 

  • 4:51 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    Nobel Prize 2022: कैरोलिन बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को रसायन विज्ञान में मिला नोबेल पुरस्कार

    वैज्ञानिक कैरोलिन बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस ने बुधवार को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता।

  • 4:39 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    कुल्लू में दशहरा रथ यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह के दौरान दशहरा रथ यात्रा में शामिल हुए। 

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Sushmit Sinha

    'अल्पसंख्यकों को संगठित हिंदुओं से कोई खतरा नहीं' : RSS चीफ मोहन भागवत

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बुधवार को कहा कि तथाकथित अल्पसंख्यकों में बिना कारण भय का हौवा खड़ा किया जाता है कि उन्हें संघ से या हिन्दुओं से खतरा है। लेकिन यह ना तो हिन्दुओं का ना ही संघ का स्वभाव या इतिहास रहा है। भागवत ने जोर देकर कहा कि हमसे या संगठित हिन्दुओं से ना कभी किसी को खतरा हुआ है और ना कभी होगा।

  • 3:38 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दशहरा समारोह में शामिल होने कुल्लू पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल में विकास की अनंत संभावनाएं-पीएम मोदी

    हिमाचल का एक पक्ष और है जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। ये पक्ष है मेडिकल टूरिज्म का। यहां की आबो-हवा, यहां का वातावण, यहां की जड़ी-बूटियां, अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) किया गया

    हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) कर दिया गया है। TRS का नाम बदलकर BRS करने का फैसला आम सभा की बैठक में लिया गया है। TRS जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है। 

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्ररक्षा में हिमाचल का बहुत बड़ा योगदान-पीएम मोदी

    राष्ट्ररक्षा में हमेशा से हिमाचल का बहुत बड़ा योगदान रहा। अब जीवन रक्षा में भी हिमाचल महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।

  • 1:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल की विकासयात्रा का सहयात्री बनने का अवसर मिला-पीएम मोदी

    हिमाचल की इस भूमि पर काम करते हुए मुझे निरंतर हिमाचल की विकासयात्रा का सहयात्री बनने का अवसर मिला है। आज हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है, आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं। देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है-पीएम मोदी

  • 1:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिलासपुर को आज शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला-पीएम मोदी

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कश्मीर को भी देश के साथ चलना है-अमित शाह

    जिन्होंने यहां 70 साल राज किया वे मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मेरा स्पष्ट मत है कि मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं बारामूला, कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी देश के साथ चलना है-अमित शाह

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कश्मीर पहले टेररिस्ट हॉटस्पॉट था आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है-अमित शाह

    बारामूला में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है। पहले यहां साल के 6 लाख सैलानी आते थे आज यहां अक्टूबर तक 22 लाख सैलानी आए हैं। इससे कई युवाओं को रोज़गार मिला है।

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल : पीएम मोदी ने बिलासपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अरुणाचल प्रदेश : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मृत्यु हुई: सेना अधिकारी

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अब कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं-अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं है। उनके हाथों में अब लैपटॉप है।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल : पीएम मोदी ने एम्स बिलासपुर का उद्घाटन किया

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जनसंख्या की एक समग्र नीति बने-मोहन भागवत

    जनसंख्या में संतुलन जरूरी है। जनसंख्या का असंतुलन हुआ तो उसका परिणाम भुगतना पड़ता है। जनसंख्या में पथ संप्रदाय का अंतर आने से नए देश बन गए।जोर-जबर्दस्ती लालच से मतांतर किया जाता है..  जरूरत है कि जनसंख्या की एक समग्र नीति बने और वह सब पर समान रूप से लागू हो... इसलिए मन बनाकर उसको लाया जाए। लाभ दिखता है तो समाज उसको स्वीकार करता है। उसके लिए समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सामाजिक समता लाए बिना वास्तविक व टिकाऊ परिवर्तन नहीं आयेगा -मोहन भागवत

    संविधान के कारण राजनीतिक तथा आर्थिक समता का पथ प्रशस्त हो गया, परन्तु सामाजिक समता को लाये बिना वास्तविक व टिकाऊ परिवर्तन नहीं आयेगा ऐसी चेतावनी पूज्य डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जी ने हम सबको दी थी। 

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नीति बननी चाहिए-मोहन भागवत

    मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नीति बननी चाहिए यह अत्यंत उचित विचार है, और नयी शिक्षा नीति के तहत उस ओर शासन/ प्रशासन पर्याप्त ध्यान भी दे रहा है। नयी शिक्षा नीति के कारण छात्र एक अच्छा मनुष्य बने, उसमें देशभक्ति की भावना जगे, वह सुसंस्कृत नागरिक बने यह सभी चाहते हैं।

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लोगों के बीच दूरियां और दुश्मनी बनाने का काम चल रहा है-मोहन भागवत

    समाज के विभिन्न वर्गों में स्वार्थ व द्वेष के आधार पर दूरियां और दुश्मनी बनाने का काम स्वतन्त्र भारत में भी चल रहा है। उनके बहकावे में न फ़ंसते हुए,उनकी भाषा,पंथ,प्रांत,नीति कोई भी हो,उनके प्रति निर्मोही होकर निर्भयतापूर्वक उनका निषेध व प्रतिकार करना चाहिए। शासन व प्रशासन के इन शक्तियों के नियंत्रण व निर्मूलन के प्रयासों में हमको सहायक बनना चाहिए। समाज का सबल व सफल सहयोग ही देश की सुरक्षा व एकात्मता को पूर्णत: निश्चित कर सकता है।

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सनातन संस्कृति भारत की पवित्र भूमि पर जन्मी है-मोहन भागवत

    सनातन संस्कृति–मेरे भारत की पवित्र भूमि पर जन्मी है, हिमालय से लेकर सागर तक.इसलिए हम सब भारतीयों की जिम्मेदारी है कि सनातन संस्कृति उदघोष, इसका प्रचार पूरे विश्व में,पूरी जागृत अवस्था के साथ स्वयं अपनाएं और मानवकल्याण के लिए इसके प्रचार-प्रसार में जुटना चाहिए।

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका की तारीफ हो रही है-मोहन भागवत

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका की सराहना हो रही है। दुनिया में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है। हमारी बात सुनी जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हम स्वाबलंबी होते जा रहे हैं.. कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है।

     

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संघ के कार्यक्रमों में अतिथि के नाते महिलाओं की उपस्थिति की परम्परा पुरानी-मोहन भागवत

    संघ के कार्यक्रमों में अतिथि के नाते समाज की महिलाओं की उपस्थिति की परम्परा पुरानी है।व्यक्ति निर्माण की शाखा पद्धति पुरुष व महिला के लिए संघ तथा समिति पृथक् चलती है। बाकी सभी कार्यों में महिला पुरुष साथ में मिलकर ही कार्य संपन्न करते हैं।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महिलाओं को लेकर सोच बदलने की जरूरत-मोहन भागवत

    मातृशक्ति की उपेक्षा नहीं की जा सकती है उनको भी सशक्त करना होगा। जगत जननी की कल्पना करते हैं। लेकिन उनकी सक्रियता को सीमित कर दिया.. फिर विदेशी आक्रमण हुए.. उन्हें बंधन में रखा गया है। एक तरफ घर में बंद करते हैं तो दूसरी तरफ जगत जननी की कल्पना करते हैं। दोनों अतिवादिताओं को छोड़कर मातृशक्ति को बराबरी के स्तर पर लाना होगा। निर्णय और कार्य में बराबरी की साझेदारी की जरूरत है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नागपुर में RSS का विजयादशमी समारोह, महिला पर्वतारोही संतोष यादव भी मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत