1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

 Edited By: India TV News Desk
 Updated : Nov 03, 2022 11:48 pm IST

Breaking News in Hindi: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

Breaking News Live, Breaking News Live, Live Updates- India TV Hindi
हिंदी ब्रेकिंग न्यूज। Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News in Hindi Live: 3 NOV 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई एयरपोर्ट पर 4.1 करोड़ की विदेश मुद्रा जब्त, तीन गिरफ्तार

    मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग ने दुबई जा रहे तीन भारतीय यात्रियों के एक परिवार के पास से 4,97,000 अमरीकी डालर (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा जब्त की। सभी 3 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ने दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की। एक मजदूर बिहार का जबकि दूसरा नेपाल का रहनेवाला है। दोनों मजदूर अनंतनाग जिले के बोंडियालगाम में एक प्राइवेट स्कूल में काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट-मंजूर मीर

  • 8:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर, GRAP-4 लागू करने के आदेश

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र के पुणे में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर मार्ग पर सोपान नगर इलाके में बृहस्पतिवार को प्लास्टिक, टिन और सिलेंडर जैसी कबाड़ सामग्री रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गोदाम में यह आग दोपहर में लगी, जिस पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘गोदाम में प्लास्टिक, टिन के डिब्बे, बर्तन और कुछ एलपीजी सिलेंडर जैसी कबाड़ सामग्री को रखा गया था। 

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी एटीएस ने दो शख्स को किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप

    यूपी ATS ने  आस मोहम्मद और मो. हारिस नाम के शख्स को गिरफ्तार किया,दोनों पर आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप

  • 6:23 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ED का समन नहीं बल्कि भाजपा के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है-सोरेन

  • 5:11 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    फायरिंग में इमरान खान घायल-पाक मीडिया

    पाक मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी फायरिंग हुई है। उनके पैर में गोली लगी है। इमरान को अस्पताल ले जाया गया है।

  • 4:59 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पाकिस्तान: इमरान खान की रैली में फायरिंग

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग की खबर है। पाक मीडिया के मुताबिक वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की घटना हुई। करीब 5 लोगों के घायल होने की खबर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रविवार को पीएम मोदी गुजरात का दौरा करेंगे

    पीएम मोदी रविवार (6 नवंबर) को गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। तीन जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे।

     

  • 4:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ईडी के सामने पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के सामने पेश नहीं हुए, आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं रायपुर। समर्थकों को संबोधित करत हुए कहा-सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है।

  • 4:30 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम की

    भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।  आज सुबह 10 बजे के करीब पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई। सेना के जवानों ने घुसपैठियों को चैलेंज किया। इसी बीच घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई। फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। घटनास्थल से 2 एके-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। -रिपोर्ट-मनीष प्रसाद

  • 2:22 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए: ओवैसी

    AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गुजरात में महंगाई और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से गुजरात में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यकों की नई लीडरशिप बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी को जीत मिलेगी।

  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मलयालम और अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक टी पी राजीवन का निधन

    कोझिकोड: मलयालम और अंग्रेजी भाषा के जाने-माने कवि, उपन्यासकार और पटकथा लेखक टी पी राजीवन का बुधवार देर रात कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजीवन पिछले कुछ समय से गुर्दे से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रहे थे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लेखक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    स्वामी के आवास पर उनकी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए: केंद्र

    नयी दिल्ली: केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट से गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके मद्देनजर उनके निजी आवास पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने केंद्र सरकार के अभ्यावेदन पर गौर करते हुए स्वामी की याचिका का निपटारा कर दिया। स्वामी ने याचिका में दावा किया कि पहले दिए आश्वासन के बावजूद केंद्र ने उनके निजी आवास पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए। केंद्र की पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसी इस बात से संतुष्ट हैं कि स्वामी को दी गई ‘जेड श्रेणी’ सुरक्षा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल के करीबी से CBI ने की पूछताछ

    कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को पशु तस्करी की अपनी जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के करीबी अब्दुल करीम खान से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तृणमूल नेता खान कोलकाता के समीप साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने पशुओं की तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर खान से पूछताछ की।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'श्री राम चरण पादुका पूजन' में शामिल हुए सीएम योगी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 'श्री राम चरण पादुका पूजन' कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • 11:28 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली: सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने CVC के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया।

     

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात बीजेपी में टिकटों पर मंथन

    अहमदाबाद: चुनाव के ऐलान से पहले ही बीजेपी में बड़ा मंथन शुरू हो गया है। गुजरात बीजेपी के दफ्तर कमलम में टिकटों पर मंथन शुरू होने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मीटिंग में शामिल होंगे। टिकटों के साथ-साथ इस बैठक में चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

  • 10:21 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    प्रधानमंत्री मोदी सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी सीवीसी के नए ‘शिकायत प्रबंधन प्रणाली’ पोर्टल का उद्घाटन भी करेंगे। इस पोर्टल की परिकल्पना नागरिकों को उनकी शिकायतों की स्थिति पर नियमित अपडेट के माध्यम से शुरू से अंत तक की जानकारी मुहैया करने के लिए की गई है।

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कोविड-19 के 1,321 नए मामले सामने आए

    नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,321 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,57,149 हुई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,30,461 पर पहुंच गया है।

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अमेरिका: बायडेन ने मतदाताओं से ‘लोकतंत्र को झूठ, हिंसा से बचाने’ की अपील की

    वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने देश में 6 दिन बाद होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनावी धांधली को लेकर लगाए गए झूठे आरोपों और इनकी वजह से हुई हिंसा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। बायडेन ने प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पर हुए हमले का खासतौर पर जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप द्वारा लगाए गए चुनावों में धोखाधड़ी के झूठे आरोपों के कारण ‘पिछले दो साल में राजनीतिक हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले खतरनाक रूप से बढ़े हैं।’

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नासिक में फर्नीचर गोदाम आग में जलकर खाक

    नासिक में बीती रात एक फर्नीचर गोदाम में आधी रात को भीषण आग लग गयी। मौके पर पहुची दमकल की गाड़ियों ने आग पर घंटों बाद काबू पा लिया लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। जिस वक्त आग लगी गोदाम बन्द था इसलिए कोई नहानि नही हुई। (रिपोर्ट: राजीव सिंह)

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नेशनल कान्फ्रेंस ने कश्मीर घाटी की विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये

    श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पार्टी नेताओं को जम्मू कश्मीर विधानसभा की घाटी में पड़ने वाली 47 सीटों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया। नेशनल कांफ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेताओं को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित रूप से जुड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला द्वारा अनुमोदित किया गया है, निम्नलिखित को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी के तौर पर नामित किया गया है।’

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान आज!

    निर्वाचन आयोग गुरुवार को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में EC गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

  • 7:21 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रियो ने नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने के लिए मुर्मू से सहयोग मांगा

    कोहिमा: नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बुधवार को नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सहयोग मांगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के नगालैंड दौरे पर बुधवार को राज्य की राजधानी कोहिमा पहुंचीं। 

  • 7:21 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 19 फीसदी की वृद्धि : भूपेंद्र यादव

    नयी दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में 2021 की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पराली मुद्दे पर किसानों को भड़काने के साथ केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं मान: खट्टर

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पराली जलाने के मुद्दे पर बुधवार को पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह किसानों को भड़काने के साथ-साथ केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खट्टर ने पराली जलाने के मुद्दे पर मान द्वारा दिए जा रहे बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। खट्टर ने कहा कि मान पराली जलाने का समाधान खोजने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान

    चंडीगढ़: हरियाणा के 9 जिलों में पंचों और सरपंचों के तीन चरणीय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई

    मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सीटी रवि और राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत अन्य लोग शामिल हुए। फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत