1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 14, 2022 01:53 pm IST

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News Live Updates 13 July 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सीहोर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में बड़ा हादसा

    मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है। प्रदेश के तमाम हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। इसी तेज बारिश के चलते सीहोर में आज बड़ा हादसा हो गया। मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेश्वर धाम में हजारों की संख्या में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कुबेश्वर धाम में मौजूद भोजनशाला का शेड गिर गया, जिसके चलते 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक महिला की मौत हो गई।

    घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं। वहीं घायलों को देखने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा अस्पताल भी पहुंचे। सीहोर के एडिशनल एसपी हितेश गर्ग ने बताया तेज बारिश के चलते यहां पर लगाया हुआ टेंट गिरा जिसके चलते 8 लोग घायल हुए हैं एक महिला की मौत हुई है, यह सभी श्रद्धालु भोपाल इंदौर समेत बाहर से आए थे।

  • 7:47 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रत्नागिरी में NDRF ने नदी में फंसे मवेशियों को बचाया

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ में जगबुड़ी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। खेड़ कस्बे के पास देवानी इलाके में मवेशी फंसे होने पर एनडीआरएफ कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। 3 घंटे की कोशिश के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में फंसे मंवेशियो को बचाया। रिपोर्टर: नम्रता दूबे

  • 6:29 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    भारत का श्रीलंका के साथ व्यापार ठप पड़ा

    श्रीलंका में अशांति के हालात बनने की वजह से भारत के साथ उसका व्यापार लगभग ठप पड़ गया है और ऐसी स्थिति में अपने भुगतान को लेकर निर्यातकों की चिंताएं बढ़ रही हैं।

  • 6:29 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 15 जुलाई को

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ लखीमपुर खीरी हिंसा में कथित रूप से शामिल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत याचिका पर 15 जुलाई को भी सुनवाई जारी रखेगी। इस घटना में आठ लोग मारे गए थे।

  • 3:35 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक

    जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव और राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई। बैठक कांग्रेस पार्टी के वॉर रूम 15 गुरुद्वारा रकाबगंज में हुई। बैठक में गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर ,ताराचंद, जी एम सरुरी और रमन भल्ला समेत जम्मू कश्मीर के कई नेता मौजूद थे। इसके अलावा के सी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, भी आज की बैठक में मौजूद थे।

    बैठक में पार्टी ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। साथ ही राज्य में पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, और नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्टी ने राज्य में सामूहिक नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लडने का फैसला किया, इसके अलावा नेताओं को अपने आपसी विवाद को दूर रख पार्टी के लिए एक होकर काम करने की हिदायत दी गई।

    रिपोर्टर: विजयलक्ष्मी

  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका: सरकार टीवी चैनल के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी

    श्रीलंका के सरकार टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, प्रसारण रोका गया। इस बीच आर्मी ने पीएम हाउस को घेर लिया है। वहां आंसू गैस के गोले दागे गए। 

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    PM राष्ट्रपति की शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकते-प्रेमदासा

    श्रीलंका: विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा-' PM तभी कार्यवाहक राष्ट्रपति बनते हैं जब राष्ट्रपति उन्हें नियुक्त करें, उनका कार्यालय खाली हो, या स्पीकर के परामर्श से चीफ जस्टिस को लगे कि राष्ट्रपति कार्य करने में असमर्थ हैं। इनके बिना, PM राष्ट्रपति की शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकते।'

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    क्षीलंका : रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त

    श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। यह जानकारी श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने दी है। इससे पहले गोटाबाया राजपक्षे अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपकर मालदीव भाग गए थे।

  • 1:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका : पीएम आवास के बाहर फायरिंग की आवाजें सुनी गई

    राजधानी कोलंबो में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच पीएम आवास के पास प्रदर्शनकारियों का भारी जमावड़ा है। यहां फायरिंग की आवाजें भी सुनी गई हैं।

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी के सांसदों को शनिवार शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश

    राष्ट्रपति चुनाव और संसद के मॉनसून सत्र को लेकर बीजेपी की कवायद शुरू। सभी सांसदों को शनिवार 16 जुलाई को डिनर पर आमंत्रित किया गया।  प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति चुनाव से पहले सांसदों को शनिवार शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया गया। संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में 16 जुलाई शनिवार शाम साढ़े छह बजे डिनर मीटिंग होगी। मीटिंग में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के बारे में जानकारी दी जाएगी। 17 जुलाई रविवार दोपहर तीन बजे एनडीए की बैठक भी इसी जगह बुलाई गई है। इसमें एनडीए के सभी सांसदों और मंत्रियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस छोड़े

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोलंबो में पीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका: पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वसई भूस्खलन में एक की मौत, 2 घायल

    पालघर के वसई इलाके में भूस्खल में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मलबे में एक लड़की अभी भी दबी हुई है जिसे निकालने के लिए एनडीआरएफ का ऑपरेशन जारी है।

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका : प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स, आर्म्ड फोर्स को उतारा गया

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोलंबो में सड़क पर उतरी जनता

    श्रीलंका में फिर बिगड़े हालात, कोलंबो में सड़क पर उतरी भूखी जनता, पीएम आवास को घेरा, जगह-जगह सेना से भिड़े प्रदर्शनकारी 

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गौहर चिश्ती के खातों की जांच करेगी NIA

    गौहर चिश्ती के खातों की जांच करेगी NIA,  17 जून की शाम गौहर चिश्ती ने उदयपुर में शाम 6 बजे एप से पैसा ट्रांसफर किया था। उस वक़्त वह उदयपुर में मौजूद था

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड में कर्णप्रयाग के पास भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे बंद

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर

    महाराष्ट्र में पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। नदी 35 फीट पर बह रही है और 54 बांध पानी में डूब गए हैं। कोल्हापुर जिले में बारिश जारी है।  आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई और आसपास के इलाकों बारिश जारी, अंधेरी सब-वे बंद

    मुम्बई, ठाणे और पालघर में मंगलवार से ही रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। पानी भरने के चलते अंधेरी सब-वे को बंद किया गया।  मौसम विभाग ने पहले ही आज से अगले 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह 11:44 पर समंदर में 4.68 मीटर हाईटाइड का अनुमान है। इस दौरान समंदर 14 फ़ीट ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को समंदर किनारों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: रत्नागिरी के चिपलुन में जमीन में आई बड़ी दरार

    महाराष्ट्र रत्नागिरी के चिपलुन में वसे गांव के पास भारी बारिश और चट्टान खिसकने से ज़मीन में आई बड़ी दरार। पिछले 3 दिनों से रत्नागिरी समेत पूरे कोंकण में ज़बरदस्त बारिश हो रही है। ज़मीन में दरार आने से गांववालों में बढ़ी घबराहट और दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को एहतियातन पहाड़ के पास बने गांवों को छोड़ किसी सुरक्षित जगह जाने की दी सलाह

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पालघर भूस्खलन: मलबे से 2 लोगों को निकाला गया, तलाशी अभियान जारी

    पुलिस के मुताबिक 2 लोगों को मलबे से निकाला गया है। दो और लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी है। उनकी तलाश चल रही है। जिन लोगों को निकाला गया वो गंभीर रूप से जख्मी हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: पालघर के वसई इलाके में भूस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    महाराष्ट्र: पालघर जिले के वसई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई। हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, दो लोगों को बचाया गया। कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत