1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
  Live Now

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 22, 2022 11:46 pm IST

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates - India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Live updates :Breaking News Live Updates 22 July 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पश्चिम बंगाल: सीआईडी बम स्क्वायड ने उत्तर 24 परगना से 15 देसी बम बरामद किए

    पश्चिम बंगाल में सीआईडी बम स्क्वायड ने उत्तर 24 परगना के रुस्तम गुमटी इलाके से 15 देसी बम बरामद किए। सीआईडी ने बाद में एक बंद पेपर मिल में बमों का निस्तारण किया।

  • 5:42 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अभिनेता सलमान खान ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले।

  • 5:33 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    उपराज्यपाल के साथ साप्ताहिक में नहीं पहुंचे सीएम केजरीवाल

    उपराज्यपाल द्वारा आबकारी नीति में सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद, सीएम केजरीवाल ने एलजी के साथ साप्ताहिक बैठक में रहे अनुपस्थित। दिल्ली सीएम ने अस्वस्थ होने का बहाना दिया। 

     

  • 3:02 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल शाम 5.30 बजे रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह

    शनिवार को शाम 5.30 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई दी जाएगी। सोमवार 25 जुलाई को सुबह 11. 30 बजे द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

  • 2:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी

  • 2:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अब केजरीवाल से ही देश को उम्मीद-मनीष सिसोदिया

  • 1:57 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका की सेना ने राष्ट्रपति सचिवालय को कब्जे में लिया

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मनीष सिसोदिया को फंसाने की हो रही साजिश-केजरीवाल

    दिल्ली में शराब नीति की सीबीआई जांच के लेफ्टिनेंट गवर्नर के आदेश पर अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया को फंसाने की साजिश हो रही है। ये लोग मनीष सिसोदिया को  गिरफ्तार करना चाहते हैं, ये लोग कुछ ढूंढ रहे हैं, कुछ बहाने तलाशे जा रहे हैं। 

  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    22 दिनों में 2.29 लाख तीर्थयात्रियों ने की अमरनाथ यात्रा

    30 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक 2.29 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के दर्शन किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे के अवरुद्ध होने के कारण जम्मू में तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को रोक दिया।

  • 12:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के लोगों का अपमान कर रही केंद्र सरकार-आप

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार नहीं-खड़गे

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में 36वें नेशनल गेम्स का लोगो लॉन्च किया

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : महंगाई को लेकर सांसदों का प्रदर्शन

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के प्रधानमंत्री नियुक्त

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव आज

    गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने वाला है और मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जोशुआ डिसूजा और कांग्रेस की महिला विधायक डेलियाला लोबो के बीच है।

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीबीएसई 12 वीं में 94.5 फीसदी लड़कियां पास हुईं

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली सरकार की शराब नीति की होगी CBI जांच

    दिल्ली सरकार की शराब नीति की सीबीआई जांच होगी, लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जांच के घेरे में आ सकते हैं। चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट में अनियमितता की बात सामने आने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट में शराब माफिया को 144 करोड़ का फायदा पहुंचाने का जिक्र था।

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी कर दिया है इस साल कुल छात्रों में से 92.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी अपने विभाग को लेकर उठाए सवाल

    तीन विभागों में तबादलों में गड़बड़ी के बाद औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी अपने विभाग को लेकर उठाए सवाल ।  नंद गोपाल नंदी ने अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विभाग को लिखी में नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्तियों के बाद उनके मर्जर और प्रमोशन में भारी अनियमितता की बात लिखी गयी है।

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जमशेदपुर : पुलिस लाइन परिसर के स्टाफ क्वार्टर में 3 लोग मृत पाए गए

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने की अपील की

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रवि किशन जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट बिल पेश करेंगे

    भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन आज लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट बिल पेश करेंगे।

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ब्राजील में एनकाउंटर, 18 लोग मारे गए

    ब्राजील के रियो डी जनेरियो में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में 18 लोगों के मारे जाने की खबर । ब्राजील की पुलिस ने कहा कि यह ऑपरेशन कुछ क्रिमिनल ग्रुप्स को टार्गेट में रख कर किया गया है।इस एनकाउंटर में 16 अपराधियों के साथ-साथ एक लॉ एनफोर्समेंट अधिकारी और एक महिला की भी जान चली गई है

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

    ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में आसानी से 83.50 मीटर के निशान को पार करते हुए फाइनल में एंट्री पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत