1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेकअप के बाद ICU में भर्ती दुल्हन, पोस्टपोन हुई शादी; हिरासत में ब्यूटीशियन

मेकअप के बाद ICU में भर्ती दुल्हन, पोस्टपोन हुई शादी; हिरासत में ब्यूटीशियन

 Published : Mar 03, 2023 06:44 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 06:44 pm IST

ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता को बताया कि उसने नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स उसके चेहरे पर लगाए है। मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई। मामला सामने आने के बाद, उसकी शादी पोस्टपोन कर दी गई है।

मेकअप के बाद युवती का...- India TV Hindi
मेकअप के बाद युवती का चेहरा सूज गया। Image Source : IANS

हासन (कर्नाटक): कर्नाटक के हासन में मेकअप के बाद युवती का चेहरा इस कदर बिगड़ गया, कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसकी शादी पोस्टपोन हो गई। मामला सामने आने पर ब्यूटीशियन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हासन के अरसीकेरे शहर में हुई यह घटना शुक्रवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता जजूर गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने 10 दिन पहले कस्बे के गंगाश्री हरबल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में अपना मेकअप करवाया था। मेकअप के बाद पीड़िता का चेहरा सूज गया।

यह भी पढ़ें-

ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता को बताया कि उसने नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स उसके चेहरे पर लगाए है। मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई। मामला सामने आने के बाद, उसकी शादी पोस्टपोन कर दी गई है। अरसीकेरे सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत