1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, आज दाखिल होगी चार्जशीट, दिल्ली पुलिस कोर्ट पहुंची

बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, आज दाखिल होगी चार्जशीट, दिल्ली पुलिस कोर्ट पहुंची

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 15, 2023 11:55 am IST,  Updated : Jun 15, 2023 11:55 am IST

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट की कॉपी लेकर दिल्ली पुलिस की टीम रॉउज एवन्यू कोर्ट पहुंची है। चार्जशीट कॉपी करीब एक हजार पन्नो की है।

बृजभूषण शरण सिंह- India TV Hindi
बृजभूषण शरण सिंह Image Source : PTI

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न केस में आज उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। दिल्ली पुलिस चार्जशीट की कॉपी लेकर रॉउज एवन्यू कोर्ट पहुंची है। जानकारी के मुताबिक चार्जशीट करीब एक हजार पन्नों की है। हालांकि चार्जशीट फाइल होने से पहले नाबालिग पहलवान के परिवार ने तो अपना केस वापस ले लिया है लेकिन बाकी पहलवान अब भी बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई हैं। अब चार्जशीट के आधार पर तय आरोपों के बाद ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी तय होगी।

महिला पहलवानों ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

भारतीय कुश्ती संघ के मुखिया रहे बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह लगातार यह कहते रहे हैं कि उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। पहलवानों के कंधों पर बंदूक रखकर कांग्रेस उन्हें टारगेट कर रही है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस मेरी कुंडली में बैठी है। मुझको जो समस्या होती है, उसके पीछे कांग्रेस होती है।''

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर दिया था धरना

बता दें कि इस साल जनवरी में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। उनके खिलाफ पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया था। पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की थी। करीब 5 महीने बाद दिल्ली पुलिस इस मामले में आज चार्जशीट दायर करने कोर्ट पहुंची है। उधर, पहलवानों को बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत