1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आखिरकार एक महीने बाद ठीक हुआ ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B, केरल से स्वदेश के लिए भरी उड़ान

आखिरकार एक महीने बाद ठीक हुआ ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B, केरल से स्वदेश के लिए भरी उड़ान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 22, 2025 11:20 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 02:22 pm IST

ब्रिटिश रॉयल नेवी के लड़ाकू विमान ने एक महीने से ज्यादा समय के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी। यह लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के बाद से करीब एक महीने से ज्यादा समय से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा था।

ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B ने मरम्मत के बाद भरी उड़ान।- India TV Hindi
ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B ने मरम्मत के बाद भरी उड़ान। Image Source : ANI

ब्रिटेन की ‘रॉयल नेवी’ का लड़ाकू विमान एफ-35बी लाइटनिंग एक महीने से ज्यादा समय के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो गया है। विमान ने मंगलवार की सुबह केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से ब्रिटेन वापसी के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B ने एक महीने से भी ज्यादा समय पहले यहां तिरुवनंतपुरम के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। यह विमान सभी ये यहां पर खड़ा था। हालांकि महीने भर से ज्यादा तक चले मरम्मत के काम के बाद लड़ाकू विमान ने मंगलवार को वापस उड़ान भरी।

दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक

सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर एफ-35बी लाइटनिंग लड़ाकू विमान ने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए उड़ान भरी है। इससे पहले सोमवार को विमान को हैंगर से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बे में रखा गया। बता दें कि ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B लाइटनिंग लड़ाकू विमान ब्रिटेन के सबसे उन्नत स्टील्थ बेड़े का हिस्सा है। दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक और 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा कीमत वाला यह विमान तकनीकी खराबी आने के बाद 14 जून से यहां तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था।

ब्रिटिश उच्चायोग ने भारत का जताया आभार

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा, "14 जून को आपात स्थिति में उतारा गया ब्रिटेन का लड़ाकू विमान 'F-35B' आज तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हो गया। 6 जुलाई से तैनात ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग टीम ने मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी की, जिससे यह विमान फिर से सक्रिय सेवा में लौट सका।" एक बयान में प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन मरम्मत प्रक्रिया के दौरान भारतीय अधिकारियों और एयरपोर्ट की टीम के समर्थन एवं सहयोग के लिए बहुत आभारी है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन भारतीय अधिकारियों और एयरपोर्ट की टीम के सहयोग और समर्थन के लिए बहुत आभारी है, जिन्होंने विमान की मरम्मत और उसके ठीक होने में पूरा साथ दिया। 

14 जून को हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल, तकनीकी खराबी आने के बाद से यह विमान 14 जून से यहां तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ब्रिटेन से विमानन से जुड़े इंजीनियरों की टीम इसकी मरम्मत के लिए यहां पहुंची थी। इसके बाद इसकी करीब महीने भर मरम्मत चली। सूत्रों ने बताया कि विमान के यहां उतरने के शुल्क के अलावा हवाई अड्डे पर विमान के लिए दैनिक किराया और पार्किंग का शुल्क भी देना होगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘इसके रखरखाव के लिए लाए गए उपकरणों और चालक दल को दूसरी उड़ान से वापस भेजा जाएगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत