1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी आतंकियों पर नकेल कसने के लिए BSF ने की खास तैयारी, चलाया जाएगा ये अभियान

पाकिस्तानी आतंकियों पर नकेल कसने के लिए BSF ने की खास तैयारी, चलाया जाएगा ये अभियान

 Published : Jan 22, 2023 04:35 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 04:37 pm IST

बीएसएफ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास किया जा रहा है।

 BSF- India TV Hindi
BSF Image Source : BSF

देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में आतंकी सीमा पर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम ना दे पाएं इसके लिए भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति यानी सीमा सुरक्षा बल ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीएसएफ ने गुजरात में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास शुरू किया है। ये 21 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक 7 दिनों के लिए होगा। 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक किया जा रहा है। बीएसएफ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस अभ्यास के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीक और हरामी नाला में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न आपरेशनल कार्यपद्धतियों की सटीकता एवं वैधता की जांच के साथ-साथ इस अवधि में सीमावर्ती लोगों के साथ मेल मिलाप कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में बढ़ाया गया इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस

बीएसएफ ने बताया कि हरामी नाला और क्रीक के इलाकों से अक्सर घुसपैठ की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इन इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ साथ इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस भी बढ़ा दिया गया है। वहीं इस दौरान सेक्टर हेड क्वार्टर के सभी अधिकारी 28 जनवरी तक बॉर्डर के नजदीक जवानों के साथ उनकी हौसला अफजाई करने के लिए तैनात रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत