1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: करनूल में बाइक से टकराई बस, जलकर हो गई खाक, 20 यात्रियों की कैसे हुई मौत! अब होगी जांच

आंध्र प्रदेश: करनूल में बाइक से टकराई बस, जलकर हो गई खाक, 20 यात्रियों की कैसे हुई मौत! अब होगी जांच

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 24, 2025 09:32 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 11:43 pm IST

आंध्र प्रदेश के करनूल जिले में आज तड़के एक वॉल्वो बस बाइक से टकरा गई और फिर उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे की जांच की जा रही है। जानें अब तक क्या हुआ?

करनूल बस हादसे की होगी जांच- India TV Hindi
करनूल बस हादसे की होगी जांच Image Source : REPORTER

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में चिन्ना टेकुर के पास हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एसी बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। लगभग 21 लोग बस का शीशा तोड़कर बस से कूद गए जिससे उनकी जान बच गई। जो लोग अपनी जान बचाने में कामयाब नहीं हो सके उनकी जलकर मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा आज सुबह लगभग 3 बजे की है, जब एक बाइक से टक्कर और ईंधन के रिसाव होने के कुछ ही मिनटों बाद बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मारे जाने की खबर मिल रही है, जबकि हादसे में घायल 11 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बस में सवार अतिरिक्त चालक के अनुसार, उन्होंने पहले आग बुझाने की कोशिश की और जब आग नियंंत्रण से बाहह हो गई तो बाद में हमने बस के शीशे तोड़ने की कोशिश की। राहगीरों ने भी कुछ शीशे तोड़ दिए। कुरनूल के एसपी ने बताया कि जो लोग बस से कूद गए थे, वे बच गए।

जिला कलेक्टर के अनुसार, बस में दो चालकों सहित 41 लोग सवार थे। फिलहाल 21 लोगों का पता लगा लिया गया है और बाकी 20 में से 11 के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों चालक फरार हैं। कहा जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का दरवाज़ा बंद कर दिया गया था। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत