1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI का ऑपरेशन कनक पार्ट 2 : पंजाब में FCI रिश्वतखोरी मामले में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे

CBI का ऑपरेशन कनक पार्ट 2 : पंजाब में FCI रिश्वतखोरी मामले में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Feb 21, 2023 01:09 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 03:00 pm IST

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर, संगरुर, फतेहपुर साहेब, मोगा, लुधियाना, पटियाला, राजपुरा और मोहाली में छापे की कार्रवाई जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

नयी दिल्ली:  सीबीआई ने ऑपरेशन कनक पार्ट 2 के तहत एफसीआई रिश्वतखोरी मामले में आज पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर, संगरुर, फतेहपुर साहेब, मोगा, लुधियाना, पटियाला, राजपुरा और मोहाली में छापे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक छापे की एफसीआई अधिकारियों, चावल व्यापारियों और अन्य खाद्य व्यापारियों के यहां छापे की कार्रवाई हो रही रही है। सीबीआई ने इस मामले में रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया था।

एफसीआई में अधिकारियों के एक संगठित समूह से संबंधित प्राथमिकी के सिलसिले में दूसरी बार छापे मारे गए हैं। आरोप है कि इस समूह ने निजी मिल मालिकों द्वारा आपूर्ति किए गए कम गुणवत्ता वाले अनाज और अन्य फायदों पर पर्दा डालते हुए प्रति फसल सीजन एफसीआई गोदामों में उतारे गए प्रति ट्रक पर 1000-4000 रुपये रिश्वत ली। बाद में रिश्वत की राशि को निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों के बीच वितरित किया गया। 

प्राथमिकी में पंजाब में एफसीआई के कई डिपो में इस तरह की रिश्वत वसूली का विवरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक के अधिकारी कथित रूप से निजी मिल मालिकों से रिश्वत लेने वाले समूह में शामिल थे।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत