1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा, "पाकिस्तान 48 घंटे की जंग लड़ना चाह रहा था, लेकिन 8 घंटे में ही सरेंडर कर दिया"

CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा, "पाकिस्तान 48 घंटे की जंग लड़ना चाह रहा था, लेकिन 8 घंटे में ही सरेंडर कर दिया"

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 03, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 11:58 pm IST

पाकिस्तान ने 48 घंटे की लड़ाई आठ घंटे में ही खत्म कर दी। भारत के सीडीएस अनिल चौहान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आठ मई को ही युद्ध हार गया था।

सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान- India TV Hindi
सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान Image Source : FILE PHOTO

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि भारत ने ड्रोन स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बड़ा सरप्राइज दिया था। CDS ने एक और बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो ऑपरेशन सोचा था कि 48 घंटे तक चलेगा, लगभग 8 घंटे में बंद हो गया और फिर उन्होंने टेलीफोन उठाया और कहा कि वे बात करना चाहते हैं। अनिल चौहान ने आगे कहा, पाकिस्तान को एहसास हो गया होगा अगर वो युद्ध लड़ता है तो उसे हार ही मिलेगी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दुनिया को ना सिर्फ अपना पराक्रम दिखाया बल्कि सबसे कम समय चलने वाले युद्ध में दुश्मन को पूरी तरह तबाह करके भी दिखाया।


फिर सवाल क्यों पूछा जा रहा है?

अब मुद्दा ये है कि सीडीएस के बयान के बाद भी भारत का विपक्ष हो या फिर दुश्मन मुल्क, भारत के खिलाफ नैरेटिव बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बार-बार सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर भारत के कितने फाइटर जेट्स तबाह हुए। भारत को क्या नुकसान हुआ और आखिर पाकिस्तान में जश्न क्यों मनाया जा रहा है। लेकिन आखिर ये सवाल भारत से ही क्यों पूछा जा रहा है। पाकिस्तान से क्यों नहीं, जबकि भारत ने पाकिस्तान पर हमले का सारा सबूत दुनिया के सामने रख दिया। पाकिस्तान के नुकसान की जानकारी भी दे दी, फिर भी भारत से ही सवाल क्यों।

पाकिस्तान ने कबूला सच

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है और वो ये कि खुद पाकिस्तान ने कबूला है कि उसे ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत से तगड़ी मार पड़ी है। भारत ने 9 आतंकी अड्डों और 11 एयरबेसों पर हमले की बात अधिकारिक तौर पर दुनिया को बताई थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी जीत का जश्न मना रहा था लेकिन अब खुद पाकिस्तान ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स को भेजने के लिए जो डोजियर बनाया है, उसमें भारत की तरफ से 28 जगहों पर अटैक की बात मानी है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने पेशावर, झांग, सिंध में हैदराबाद, पंजाब में गुजरांवाला, भवालनगर, अटक और छोर में भी घुसकर पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत