1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट, तीन अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट, तीन अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 11, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 09:57 pm IST

चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेट से ब्लास्ट की खबर है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में तीन अज्ञात हमलावर हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट करके भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chandigarh, blast- India TV Hindi
चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट Image Source : FILE

चंडीगढ: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में तीन अज्ञात हमलावरों ने हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट को अंजाम दिया है। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों हमलावरों सेक्टर-10 में एक मकान के पास हैंड ग्रेनेट से ब्लास्ट किया। हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि हमलावरों की संख्या तीन थी और वे हैंड ग्रेनेड फेंककर भाग निकले।

बताया जाता है कि सेक्टर-10 के मकान नमंबर 575 में हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक तीन हमलावर ऑटो में आए और हैंड ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची सीएफएसएल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को शाम 5.30 बजे सूचना मिली की कोठी नंबर 575 पर कोई जलती हुई छोटी चीज फेंकी गई है। वह बहुत जोरदार आवाज़ के साथ फट गई। शिकायतकर्ताओं के 112 कॉल आये थे। उन्होंने कहा, "जब हम पहुंचे तो दिखा कि यह कोई छोटी चीज थी जो दबाव से फटी थी। वह एक छोटा सा विस्फोट था। भगवान की कृपा से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।"

पुलिस ने बताया कि खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। कुछ गमले जो गार्डन में रखे हुए थे, उन्हें भी नुकसान हुआ है। जांच जारी है। एसएसपी ने बताया कि सीएफएफएल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सारे अधिकारी मौजूद हैं। जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर मौके पर जांच कर रही है। अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि यह कोठी किसी एनआरआई की है। इस धमाके की वजह से आसपास के कोठियों के शीशे भी चटक गए। बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच कर रहा है। (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत