1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chardham yatra 2023: इस दिन बंद होंगे केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, जल्द पूरी कर लें यात्रा

Chardham yatra 2023: इस दिन बंद होंगे केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, जल्द पूरी कर लें यात्रा

 Published : Oct 16, 2023 09:42 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 10:04 am IST

शरद ऋतू के दौरान यहां भीषण ठंड पड़ती है। इस वजह से चारों धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस बार चार धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी।।

Chardham yatra 2023- India TV Hindi
इस दिन बंद होंगे केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट Image Source : FILE

Chardham yatra 2023: उत्तराखंड स्थित चारधाम में दर्शन और पूजन के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां हर रोज नए रिकॉर्ड बने।  यहां मानसून और उसके बाद श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अब यहां ठंड ने दस्तक दे दी है और अब जल्द ही चारों धाम के कपाट बंद होने वाले हैं। बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त तय हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त 14 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:45 बजे का तय किया गया है।

यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को होंगे बंद

इसके अलावा यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे। हालांकि कपाट बंद करने के मुहूर्त अभी तय नहीं हुए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर तय होंगे। बता दें कि सर्दियों के दौरान चारों धामों में भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान 14 नवंबर को सुबह दस बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री के कपाट भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद होंगे। वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ के कपाट भी भैयादूज के दिन बंद होंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो जाएगी।

22 अप्रैल से शुरू हुई थी चार धाम की यात्रा 

बता दें कि उत्तराखंड के चार धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। उत्तराखंड सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 जून तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। सरकार के मुताबिक 4 जून तक सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन किए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत