1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लैंडिंग से ठीक पहले फट गया फ्लाइट का टायर, जयपुर से चेन्नई जा रहा था विमान

लैंडिंग से ठीक पहले फट गया फ्लाइट का टायर, जयपुर से चेन्नई जा रहा था विमान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 30, 2025 09:40 am IST,  Updated : Mar 30, 2025 09:56 am IST

जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान का टायर लैंडिंग के ठीक पहले ही फट गया। हालांकि पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग।- India TV Hindi
फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

चेन्नई: जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही विमान का टायर फट गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान में बैठे यात्रियों की जान अटक गई। हालांकि अधिकारियों ने इस विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई। 

पायलट ने अधिकारियों को दी सूचना

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने बताया कि विमान के एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला। इसके बाद उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार, पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया। 

कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। इसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला, जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे।

अमेरिका में हुआ हादसा

इसी तरह के एक हादसे में अमेरिका में एक विमान अनियंत्रित होकर मकान पर गिर गया। विमान आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था। विमान दुर्घटनाग्रस्ट होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर गिरा, जिससे विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि मकान में रह रहे लोगों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, लेकिन मकान नष्ट हो गया है। 

मकान पर गिरा विमान

वहीं संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एकल-इंजन वाले ‘सोकाटा टीबीएम7’ विमान में कितने लोग सवार थे। एजेंसी ने बताया कि विमान ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और वह ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना के संबंध में जांच कर रहा है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र की मस्जिद में देर रात को हुआ जोरदार धमाका, सामने आया अंदर का Video; जांच में जुटी पुलिस

बेड बॉक्स के अंदर मिला महिला का शव, पति समेत तीन लोगों ने की हत्या; वजह जान उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत