Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र की मस्जिद में देर रात को हुआ जोरदार धमाका, सामने आया अंदर का Video; जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र की मस्जिद में देर रात को हुआ जोरदार धमाका, सामने आया अंदर का Video; जांच में जुटी पुलिस

Edited By: Amar Deep Published : Mar 30, 2025 07:31 am IST, Updated : Mar 30, 2025 12:52 pm IST

बीड जिले में देर रात एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि इस धमाके में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मस्जिद में हुआ जोरदार धमाका।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मस्जिद में हुआ जोरदार धमाका।

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में तड़के एक मस्जिद में विस्फोट का मामला सामने आया है। यह घटना अर्धामसला गांव की मस्जिद का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 2:30 बजे मस्जिद में विस्फोट हुआ। फिलहाल बताया जा रहा है कि यह किसी अज्ञात सिरफिरे की करतूत है। इस विस्फोट में मस्जिद की फर्श टूट गई है। राहत की बात यह है कि कोई भी इस विस्फोट में घायल नहीं हुआ है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है। 

फर्श और दीवारों में आई दरारें

दरअसल, पूरा मामला बीड के गेवराई तालुका के अर्धमसला गांव का बताया जा रहा है। यहां एक मस्जिद में देर रात विस्फोट किया गया। इस विस्फोट से मस्जिद की फर्श और दीवारों में दरारें आ गई हैं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक नवनीत कावट मौके पर पहुंच चुके हैं। यह घटना रात करीब ढाई बजे हुई है। इस विस्फोट के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मस्जिद में दो युवकों ने जिलेटिन का उपयोग कर विस्फोट किया। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने स्वयं गांव पहुंचकर जांच शुरू की। इसके अलावा, संभाजीनगर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलवाडा पुलिस थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। (इनपुट- आमिर हुसैन)

यह भी पढ़ें-

सुकमा के बाद अब दंतेवाड़ा में मिली बड़ी कामयाबी, 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बेड बॉक्स के अंदर मिला महिला का शव, पति समेत तीन लोगों ने की हत्या; वजह जान उड़ जाएंगे होश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement