Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chhattisgarh Crime News: तुम बदसूरत और काली हो... कहने पर पति को दी ऐसी मौत कि रूह कांप जाए

Chhattisgarh Crime News: तुम बदसूरत और काली हो... कहने पर पति को दी ऐसी मौत कि रूह कांप जाए

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Sep 27, 2022 09:53 pm IST, Updated : Sep 27, 2022 09:53 pm IST

Chhattisgarh Crime News: घटना को अंजाम देने के बाद महिला घर में ही रही और सुबह ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है, लेकिन पुलिस के पूछताछ के दौरान उसका अपराध सामने आ गया।

Husband Wife- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE Husband Wife

Highlights

  • हत्या के बाद रातभर कमरे में ही सोती रही पत्नी
  • पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है
  • अनंत की दूसरी पत्नी है संगीता, पहली पत्नी की हो चुकी है मौत

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति के बदसूरत और काली कहने से नाराज पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। महिला इतने गुस्से में थी कि हत्या करने के बाद उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पति के बदसूरत और काली कहने से नाराज 30 वर्षीय संगीता सोनवानी ने अपने 40 वर्षीय पति अनंत सोनवानी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें, क्या है पूरा मामला

घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है। संगीता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके पति अनंत की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनंत के शव पर धारदार हथियार का निशान था और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब संगीता से भी पूछताछ की गई, पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन बाद में पति अनंत की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

हत्या के बाद रातभर कमरे में ही सोती रही
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में संगीता ने कहा कि रविवार की रात उसके और अनंत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के दौरान अनंत ने संगीता को बदसूरत और काली कह दिया। इससे संगीता नाराज हो गई और कुल्हाड़ी से अनंत की हत्या कर दी व उसके प्राइवेट पार्ट्स को काट डाला। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद संगीता घर में ही रही और सुबह ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है, लेकिन पुलिस के पूछताछ के दौरान उसका अपराध सामने आ गया।

अनंत की दूसरी पत्नी थी संगीता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनंत की हत्या के आरोप में पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संगीता अनंत की दूसरी पत्नी है। अनंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। अनंत का पहली पत्नी से 12 साल का एक बेटा और संगीता से चार माह की बेटी है। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे और आखिर में संगीता ने यह कदम उठाया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement