1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: जशपुर में हुआ भीषण हादसा, ऑटो रिक्शा के खाई में गिरने से चार की मौत

छत्तीसगढ़: जशपुर में हुआ भीषण हादसा, ऑटो रिक्शा के खाई में गिरने से चार की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2023 11:55 pm IST,  Updated : May 31, 2023 11:55 pm IST

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भयानक हादसा हो गया। जिले में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा खाई में गिर गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में कुछ लोग एक ऑटोरिक्शा से विवाह समारोह से लौट रहे थे कि इसी दौरान तिपहिया वाहन 50 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे एक दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सना क्षेत्र की करदाना घाटी में दोपहर बाद हुई दुर्घटना में वाहन में सवार आठ वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान ऑटोरिक्शा के मालिक एवं चालक बुद्धनाथ राम, उनकी पत्नी फूलमती और सेवंती तथा बृहस्पति बाई नामक महिलाओं के रूप में हुई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुद्धनाथ राम, उनकी पत्नी और चार अन्य लोग पास के सोनक्यारी गांव में विवाह समारोह में शामिल होकर तिपहिया वाहन से अपने पैतृक करदाना गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वे छतौरी कपुकोना गांव के पास पहुंचे तो चालक (बुद्धनाथ राम) का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा। 

अधिकारी ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति की जशपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत