1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 16, 2024 02:01 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 02:27 pm IST

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उनके साथ इस दौरान राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे।

Rajiv kumar- India TV Hindi
CEC राजीव कुमार Image Source : FILE PHOTO

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारा गया है। उनके साथ इस दौरान राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। यह हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से मिलम की ओर जा रहा था। फिर मिलम से नंदा देवी बेस कैम्प ट्रैकिंग के लिए जाने का प्लान था। इस बीच खराब मौसम के कारण दोपहर 1 बजे यह घटना हुई। डीएम ने सीईसी से बात की, वे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। खराब मौसम के कारण यह घटना दोपहर 1 बजे हुई।

15 मई 2022 को संभाला था पदभार

बता दें कि राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को पदभार ग्रहण किया था और 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

जानिए राजीव कुमार के बारे में-

19 फरवरी, 1960 में जन्मे राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होगा। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। कुमार के कार्यकाल में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव हुए। कुमार को जब निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था तब वह लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) के अध्यक्ष थे। उन्होंने तत्कालीन निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद एक सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला था।

वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के कुमार फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है।

यह भी पढ़ें-

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, इन राज्यों में दिखाएगा असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ जा रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत