1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना केस: 24 घंटे में 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि, 684 लोगों की हुई मौत

कोरोना केस: 24 घंटे में 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि, 684 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2022 11:02 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 11:02 am IST

बीते 24 घंटे में 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए हैं और 684 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में 5 लाख 37 हजार 45 एक्टिव केस हैं।

देश में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले- India TV Hindi
देश में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले Image Source : PTI FILE

Highlights

  • बीते 24 घंटे में 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई है
  • स दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए हैं
  • अभी देश में 5 लाख 37 हजार 45 एक्टिव केस हैं

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले कम होते नज़र आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए हैं और 684 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में 5 लाख 37 हजार 45 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 8 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 3.17 प्रतिशत पहुंच गई है। 

देश में शनिवार को कोरोना के 50 हजार से ज्यादा (50,407) मामले दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शुक्रवार को देश में कोरोना से 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए थे। इस हिसाब से देखें तो देश में कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नज़र आ रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना के शनिवार को 920 मामले मिले हैं। जबकि इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण दर दिल्ली में 1.68 फीसदी हो गई है। राजधानी में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 4331 है। 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत, कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 26,060 हो गया है। होम आइसोलेशन में 2805 मरीज दिल्ली में हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.23 फीसदी हो गई है। 24 घंटे में 1388 मरीज डिस्चार्ज हुए और कुल आंकड़ा 18,20,125 तक पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत