1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना केस: 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा नए मामले, 1 हजार 59 मरीजों की मौत

कोरोना केस: 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा नए मामले, 1 हजार 59 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2022 01:35 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 01:37 pm IST

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 27 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरोना से 1 हजार 59 मरीजों की मौत हुई है।

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले- India TV Hindi
देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • बीते 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए
  • इस दौरान 1 हजार 59 मरीजों की मौत हुई है
  • अभी देश में 13 लाख 31 हजार 648 एक्टिव केस हैं

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार 952 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1 हजार 59 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 2 लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए हैं। अभी देश में 13 लाख 31 हजार 648 एक्टिव केस हैं।

देश में अब तक कुल 5 लाख 1 हजार 114 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 7.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 

शुक्रवार यानी 4 फरवरी को कोरोना से 1 हजार 72 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, शुक्रवार को 1 लाख 49 हजार 394 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में कोरोना के मामलों और मौत के आंकड़े में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कोविड प्रतिबंधों में छूट देने का भी फैसला किया है।

दिल्ली DDMA बैठक में जिम, स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। साथ ही दिल्ली में अगर कार चालक अकेले ड्राइव कर रहे हैं तो उन्हें मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं होगा। बता दें, दिल्ली में व्यापारी संगठन लंबे समय से प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत