1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना केस: 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार से ज्यादा नए मामले, 665 लोगों की हुई मौत

कोरोना केस: 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार से ज्यादा नए मामले, 665 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2022 09:42 am IST,  Updated : Jan 26, 2022 09:42 am IST

आज यानी 26 जनवरी को बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 665 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 99 हजार 73 लोग ठीक हुए हैं। भारत में 22 लाख 23 हजार 18 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 16.16 प्रतिशत पहुंच गई है। 

देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना- India TV Hindi
देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914 नए मामले सामने आए हैं
  • इस दौरान कोरोना से 665 लोगों की मौत हुई है
  • कोरोना के 2 लाख 99 हजार 73 मरीज ठीक हुए हैं

देश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज यानी 26 जनवरी को बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 665 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 99 हजार 73 लोग ठीक हुए हैं। भारत में 22 लाख 23 हजार 18 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 16.16 प्रतिशत पहुंच गई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 614 मरीजों की मौत हुई थी जो अब बढ़कर 665 हो गई है।

हालांकि कल के मुकाबले आज ज्यादा मरीजों की रिकवरी भी हुई है। कल 2 लाख 67 हजार 753 मरीज ठीक हुए थे और आज करीब 3 लाख मरीज ठीक हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का खतरा कम होता दिखाई दे रहा है। अगर ताजा मामलों की बात करें तो मंगलवार को पिछले 24 घंटों में यहां 6028 नए मामले सामने आए थे और 9,127 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए थे। हालांकि इस दौरान 31 लोगों की इससे मौत हुई थी। वहीं, दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 42,010 हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में संक्रमण की दर 10.55 फीसदी पर पहुंच गई है।

वहीं अगर दिल्ली में सोमवार के कोरोना मामलों पर नजर डालें तो यहां 5,760 नए केस सामने थे। वहीं इस दौरान 30 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। हालांकि 13,510 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए थे। राजधानी में कल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 45,140 थी. इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 11.79 तक पहुंच गई थी।

महाराष्ट्र में भी कोरोना का कुछ ऐसा ही हाल है। मंगलवार को सूबे में 33 हजार 194 नए मामले सामने आए थे। जबकि 86 मरीजों की मौत हुई थी। मुंबई में कोरोना की रफ्तार थोड़ी शांत हुई थी। मुंबई में 1815 कोरोना के नए मामले सामने आए थे और यहां कोरोना से 10 लोगों ने दम तोड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई में कुछ चीजों पर छूट भी दी गई थी। मुंबई में स्कूल दोबारा खोल दिए गए थे। हालांकि बच्चों के लिए स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत