1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Cases: देश में कोविड-19 के उपचार करा रहे मरीज घटे, 69,897 हुई यह संख्या

Corona Cases: देश में कोविड-19 के उपचार करा रहे मरीज घटे, 69,897 हुई यह संख्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 02:33 pm IST

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,396 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,51,556 हो गई।

corona cases- India TV Hindi
corona cases Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • देश में 201 और लोगों की संक्रमण से मौत
  • मृतक संख्या बढ़कर 5,14,589 हो गई
  • संक्रमण की दैनिक दर 0.69 प्रतिशत दर्ज की गई

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,396 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,51,556 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 69,897 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में 201 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,589 हो गई। 

देश में लगातार 26 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है। देश में अभी 69,897 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 7,255 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.64 प्रतिशत हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.69 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.90 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 4,23,67,070 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 178.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत