1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां से बच्चे में भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, सामने आई नई स्टडी

मां से बच्चे में भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, सामने आई नई स्टडी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 06:37 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 06:37 pm IST

माता के कोविड-19 के गंभीर संक्रमण की चपेट में आने या डिलीवरी के बाद संक्रमित होने की स्थिति में बच्चे को कोरोना वायरस होने का खतरा अधिक है। टीम ने रिसर्च में पाया है कि सामान्य चिकित्सा प्रक्रिया के तहत जन्म लेने वाले बच्चों और स्तनपान करने वाले बच्चों को अपनी मां से संक्रमित होने का खतरा भी कम है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : PTI

कोरोना वायरस के कारण होने वाली कोविड-19 बीमारी को लेकर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि डिलीवरी से पहले या बाद में बच्चे को उसकी मां से संक्रमण का खतरा बेहद कम है। बीएमजे में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। रिसर्चर्स ने पाया है कि संक्रमित माता से जन्मे बच्चे जो कोविड की चपेट में आए उनकी संख्या दो फीसदी है। 

हालांकि माता के कोविड-19 के गंभीर संक्रमण की चपेट में आने या डिलीवरी के बाद संक्रमित होने की स्थिति में बच्चे को कोरोना वायरस होने का खतरा अधिक है। ब्रिटेन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के नेतृत्व में एक टीम ने रिसर्च में पाया है कि सामान्य चिकित्सा प्रक्रिया के तहत जन्म लेने वाले बच्चों और स्तनपान करने वाले बच्चों को अपनी मां से संक्रमित होने का खतरा भी कम है। 

रिसर्चर्स ने पूरी दुनिया से आंकड़े एकत्र किए हैं और ऐसे 14 हजार से अधिक बच्चों की निगरानी की है, जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित मां ने जन्म दिया। शोधकर्ताओं के मुताबिक अध्ययन में शामिल किए गए 14,271 बच्चों में से केवल 1.

8 प्रतिशत बच्चे ही सार्स-कोव-2 से संक्रमित पाए गए। शोधकर्ताओं ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण को और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि गर्भवती महिलाओं में संक्रमण और गंभीर बीमारी को रोका जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत