1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम

Covid19: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2021 12:12 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 12:12 pm IST

पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। देश में अब 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है

Covid19: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम - India TV Hindi
Covid19: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम  Image Source : PTI

Highlights

  • कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में 415 लोगों की मौत
  • अब तक वैक्सीन की 126.53 करोड़ डोज दी गई

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई। 

पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। देश में अब 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 फीसदी है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में दो मामलों की कमी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है। पिछले 61 दिनों से यह दो फीसदी से कम है। 

मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.81 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 20 दिनों से यह एक फीसदी से कम है। देश में अब तक 3,40,53,856 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। वहीं, देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक टीके की 126.53 करोड़ खुराक दी गई है। 

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत