1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना के 2,451 नए मामले आए, 54 मरीजों की मौत, एक्टिव केस बढ़कर 14,241 हुए

देश में कोरोना के 2,451 नए मामले आए, 54 मरीजों की मौत, एक्टिव केस बढ़कर 14,241 हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 12:10 pm IST

भारत में संक्रमण के कारण 54 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,116 हो गई।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : FILE

नयी दिल्ली :  एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,451 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,30,52,425 हो गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 14,241 हो गए। सुबह आठ बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कारण 54 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,116 हो गई। मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल संक्रमण में सक्रिय मामले 0. 03 प्रतिशत है, वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले चौबीस घंटे की अवधि में 808 नए सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के साथ वृद्धि दर्ज की गई है। 

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक सकारात्मकता दर 0.55 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.47 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,16,068 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 187.26 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 54 मामले सामने आए, जिनमें केरल में 48, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,22,116 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,831, केरल के 68,750, कर्नाटक के 40,057, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,162, उत्तर प्रदेश के 23,502 और पश्चिम बंगाल के 21,200 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत