1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आए, 289 और मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आए, 289 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2022 11:25 am IST,  Updated : Mar 05, 2022 11:25 am IST

मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 63,878 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0. 17 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह 98.65 प्रतिशत हो गयी है। 

Covid 19- India TV Hindi
Covid 19 Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,57,477 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,878 हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे दौरान 289 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक 5,14,878 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। 

मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 63,878 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0. 17 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह 98.65 प्रतिशत हो गयी है। 

आंकड़ों के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत रही। इसके मुताबिक अब तक 4,23,78,721 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 178.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चली गई थी। 

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत