1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोविड-19 के 8,439 नए मामले आए सामने, 195 मरीजों की हुई मौत

देश में कोविड-19 के 8,439 नए मामले आए सामने, 195 मरीजों की हुई मौत

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 12:46 pm IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 195 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,73,952 हो गई है।

देश में बढ़ रहे हैं...- India TV Hindi
देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले Image Source : PTI

Highlights

  • देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3,46,56,822
  • संक्रमण से 195 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,73,952 हो गई है
  • 164 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं

नई दिल्ली: एक ओर जहां देश में लगातार ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं कोविड-19 के मरीजों की संख्या भी घटने का नाम नहीं ले रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,439 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,56,822 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गई है, जो 555 दिन में सबसे कम है। 

12 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम-

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 195 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,73,952 हो गई है। देश में लगातार 12 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम बने हुए हैं और 164 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,281 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 

दैनिक संक्रमण की दर 0.70 प्रतिशत- 

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 65 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 24 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,40,89,137 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 129.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 195 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 134 और महाराष्ट्र के 19 लोग थे। 

देश में संक्रमण से अभी तक  4,73,952 लोगों की मौत-

केरल सरकार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मौत के 134 मामलों में से 28 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए । वहीं, मौत के 106 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,73,952 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,194, केरल के 41,902, कर्नाटक के 38,243, तमिलनाडु के 36,549, दिल्ली के 25,099, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,562 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत