1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: देश में 7,974 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी

Covid19: देश में 7,974 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2021 11:10 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 11:10 am IST

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,245 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

Covid19: देश में 7,974 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी- India TV Hindi
Covid19: देश में 7,974 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी Image Source : PTI

Highlights

  • देश में 343 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई।
  • पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 317 की कमी दर्ज की गयी है।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,18,602 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,245 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 343 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं। 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,245 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 317 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत