1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19 : देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के करीब, 24 घंटे में 55 लोगों की मौत

Covid19 : देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के करीब, 24 घंटे में 55 लोगों की मौत

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 05, 2022 12:50 pm IST,  Updated : May 05, 2022 12:52 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 55 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है।

Covid19 in India- India TV Hindi
Covid19 in India Image Source : PTI

Covid19 : देश में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 3,275 नये मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 55 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है।  पिछले 24 घंटे में  3,275 नये सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,91,393 हो गई। 

मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,23,975 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 55 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है। इन 55 मामलों में से 52 मामले केरल में सामने आए। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,719 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 210 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 

दैनिक संक्रमण की दर 0.77 प्रतिशत

अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी (संक्रमण) दर 0.77 प्रतिशत है, जबकि इसकी साप्ताहिक दर 0.78 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,47,699 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की 189.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

26 जनवरी को कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

सबसे ज्यादा केरल में 52 मौतें हुईं

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 55 मामले सामने आए, जिनमें केरल में 52 और हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,845, केरल के 69,164, कर्नाटक के 40,102, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,177, उत्तर प्रदेश के 23,508 और पश्चिम बंगाल के 21,202 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत