1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: पिछले 572 दिन में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 6,563 नए मामले आए

Covid19: पिछले 572 दिन में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 6,563 नए मामले आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2021 11:39 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 11:39 am IST

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गयी है।

Covid19: पिछले 572 दिन में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 6,563 नए मामले आए- India TV Hindi
Covid19: पिछले 572 दिन में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 6,563 नए मामले आए Image Source : PTI

Highlights

  • 132 और संक्रमितों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 4,77,554 हुई
  • दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 77 दिन से दो प्रतिशत से कम है

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,46,838 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,646 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 77 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 36 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,87,017 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 137.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

 देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 132 मामले सामने आए, उनमें से केरल के 96 और महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल के नौ-नौ मामले थे। केरल में संक्रमण से मौत के मामलों का पुन: मिलान चल रहा है, इसलिए अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,77,554 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,349, केरल के 44,503, कर्नाटक के 38,288, तमिलनाडु के 36,680, दिल्ली के 25,101, उत्तर प्रदेश के 22,915 और पश्चिम बंगाल के 19,669 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत