1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Asani Update: असानी तूफान बंगाल की खाड़ी पहुंचा, इन राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर अलर्ट

Cyclone Asani Update: असानी तूफान बंगाल की खाड़ी पहुंचा, इन राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर अलर्ट

 Published : May 08, 2022 11:35 am IST,  Updated : May 08, 2022 11:35 am IST

ओडिशा सरकार समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यहां समुद्री तटों के पास करीब 7.5 लाख लोग रहते हैं। ऐसे में तूफान के आने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। 

Cyclone Asani Update- India TV Hindi
Cyclone Asani Update Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • असानी तूफान बंगाल की खाड़ी पहुंचा
  • ओडिशा और बंगाल में आंधी और बारिश की संभावना
  • ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से 10 मई को टकरा सकता है तूफान

Cyclone Asani Update: चक्रवाती तूफान असानी शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने ये बताया है कि ओडिशा और बंगाल में आंधी और बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर रविवार से दिखाई देने लगेगा। 

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से 10 मई को तूफान टकरा सकता है और इसकी हवा की रफ्तार 125 किमी घंटा हो सकती है। इसके अलावा बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। 

समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में सरकार 

ओडिशा सरकार समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यहां समुद्री तटों के पास करीब 7.5 लाख लोग रहते हैं। ऐसे में तूफान के आने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। 

हालांकि IMD कोलकाता के निदेशक जीके दास का भी बयान इस मामले में सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी इस तूफान का रास्ता बदल सकता है और ये ओडिशा की जगह बंगाल के किसी समुद्री तट से टकरा सकता है।

इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा के अलावा  झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में दिखेगा। इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है। 

गौरतलब है कि असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले आखिरी तूफान दिसंबर में साल 2021 में आया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत