1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराणा प्रताप की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नमन, पटना के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

महाराणा प्रताप की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नमन, पटना के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 09, 2025 10:32 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:33 am IST

आज महाराणा प्रताप की जयंती है। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए महाराणा प्रताप को नमन किया है। साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी कि वह पटना के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Defence Minister Rajnath Singh paid tribute to Maharana Pratap on his birth anniversary will not att- India TV Hindi
महाराणा प्रताप की जयंती पर राजनाथ सिंह ने किया नमन Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच 9 मई यानी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा, 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण करते हुए नमन करता हूं। वे भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने अपनी मातृभूमि के ‘मान,सम्मान और स्वाभिमान’ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। महाराणा प्रताप ने सिर्फ शौर्य और पराक्रम का ही अपने जीवन में प्रदर्शन नहीं किया बल्कि समाज को भी एकजुट रखने का भी कार्य किया।'

महाराणा प्रताप की जयंती पर क्या बोले राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, 'आज के दिन मैं दानवीर भामाशाह का भी स्मरण करता हूं जिन्होंने संकट के समय में अपने संचित धन को बिना किसी सोच के महाराणा को देकर अद्भुत त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी लिए जब-जब अतुलनीय त्याग, दान और अपरिमित उदारता की बात की जाएगी तब-तब भामाशाह के जीवन की मिसाल दी जाएगी। आज मुझे पटना में बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित राणा-भामा सम्मेलन को संबोधित करना था मगर अपरिहार्य कारणों से मैं उस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो रहा हूँ। मैं पुनः राणा प्रताप जी और भामाशाह की स्मृति को नमन करता हूं।'

राजनाथ सिंह की बड़ी बैठक

बता दें कि फिलहाल राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान भी शामिल है। बता दें कि 8 मार्च को पाकिस्तान की सेना ने सीमा से सटे राज्यों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने एक के बाद एक कई मिसाइल हमले किए और इंडियन एयरफोर्स में भी हमले किए। इस हमले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आज इसे लेकर सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत