Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली शराब घोटाले में संजय सिंह के करीबियों पर ईडी का शिकंजा, अब विवेक त्यागी से पूछताछ

दिल्ली शराब घोटाले में संजय सिंह के करीबियों पर ईडी का शिकंजा, अब विवेक त्यागी से पूछताछ

Reported By : Atul Bhatia Edited By : Niraj Kumar Published : Oct 07, 2023 10:55 am IST, Updated : Oct 07, 2023 11:31 am IST

दिल्ली शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी सर्वेश मिश्रा के बाद अब विवेक त्यागी से पूछताछ हो रही है।

संजय सिंह के साथ विवेक त्यागी- India TV Hindi
Image Source : फाइल संजय सिंह के साथ विवेक त्यागी

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। कल संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा से ईडी ने पूछताछ की थी। वहीं आज  ED ने संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी को छताछ के लिए बुलाया है। विवेक त्यागी ईडी के दफ्तर पहुंच चुके हैं।

सर्वेश मिश्रा से 9 घंटे पूछताछ

जानकारी के मुताबिक इस मामले में ईडी इन दोनों को संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ करना चाहती है। कल संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा से ईडी ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक कल ईडी ने केवल सर्वेश मिश्रा से ही पूछताछ की थी। सर्वेश और संजय सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ नहीं की गई है।

पीएमएलए के तहत बयान दर्ज करेगी ईडी

ईडी इस पूछताछ के दौरान धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करेगी। ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा के सदस्य सिंह के आवास पर दो बार में दो करोड़ रुपये नगद दिए थे। संजय सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया था। ईडी ने इस मामले में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले। इसके साथ ही संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हिस्सेदारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले। 

कौन हैं सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी?

बता दें कि सर्वेश मिश्रा आंदोलन के समय से संजय सिंह के सहयोगी रहे हैं। सर्वेश को आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। सर्वेश सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। संजय सिंह के संसद के कामकाज में भी वे अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विवेक त्यागी भी संजय सिंह की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विवेक हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विवेक भी आंदोलन की शुरुआत से ही संजय सिंह के साथ जुड़े रहे हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement