1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश, आसमान में काले बादलों ने डाला डेरा

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश, आसमान में काले बादलों ने डाला डेरा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 23, 2026 08:55 am IST,  Updated : May 23, 2026 11:10 am IST

राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आसमान में छाए काले बादल। - India TV Hindi
आसमान में छाए काले बादल। Image Source : ANI

दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार की सुबह तेज धूप हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इससे पहले मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। वहीं अब बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

लू से अस्थायी राहत

आईएमडी ने कहा कि क्षेत्र में गरज-चमक के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन रविवार से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के दौरान पूसा रोड पर हवा की गति 81 किमी प्रति घंटा, पालम में 56 किमी प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। पालम एयरपोर्ट पर भी दृश्यता में भारी कमी दर्ज की गई, जहां एक घंटे के भीतर दृश्यता 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई।

घरों में रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं और निवासियों को सलाह दी है कि मौसम में सुधार होने और हवाएं शांत होने तक वे घरों के अंदर ही रहें। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि, आईएमडी ने बाद में बताया कि तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का मौजूदा दौर दिल्ली से दूर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी जारी रह सकती हैं।"

यह भी पढ़ें-

नालंदा: महज 10 साल में टूटे पुल के कई पिलर, रोकी गई आवाजाही, की जा रही जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत