1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब NIA करेगी बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच, भारत के सीमावर्ती राज्यों से संचालित हो रहे कई नेटवर्क

अब NIA करेगी बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच, भारत के सीमावर्ती राज्यों से संचालित हो रहे कई नेटवर्क

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 13, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 01:02 pm IST

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में अब NIA की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दर्ज की गई FIR के मामले को अब NIA को ट्रांसफर कर दिया गया है।

NIA Illegal bangladeshi infiltration- India TV Hindi
NIA करेगी बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

भारत में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बीते कुछ समय से कड़ी कार्रवाई जारी है। अप्रैल 2025 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर FIR दर्ज की थी। अब इस मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ कराने वाले सिंडिकेट की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से की गई जांच के कई महीने बाद मामला NIA को ट्रांसफर किया गया है।

एक दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अप्रैल 2025 में FIR दर्ज की थीं। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में आपराधिक साजिश से जुड़ी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने अब तक एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए इन आरोपियों पर सीमा से घुसपैठ कराने और फर्जी आधार-वोटर ID बनवाने का आरोप लगा है।

सीमावर्ती राज्यों से संचालित हो रहा नेटवर्क

अब तक पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि कई नेटवर्क भारत के सीमावर्ती राज्यों से संचालित हो रहा है। इसके बाद FIR में जालसाजी और विदेशी अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। अब NIA पूरे सिंडिकेट और मनी ट्रेल की जांच करेगी। इस मामले में NIA द्वारा नई FIR दर्ज किए जाने की संभावना है।

दिल्ली से करीब 2200 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया 

बता दें कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर अवैध बांग्लादेशियों की पहचान का अभियान चला था। FRRO की मदद से अवैध प्रवासियों का डिपोर्टेशन अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, 2025 में दिल्ली से लगभग 2200 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया है। इससे पहले 2004 में 14 बांग्लादेशी और 2008 में सिर्फ 5 बांग्लादेशी डिपोर्ट किए गए थे। ये भी जानकारी सामने आई है कि अधिकांश घुसपैठिए पश्चिम बंगाल बॉर्डर से दाखिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को आर्मी चीफ की बड़ी चेतावनी, कहा- '8 आतंकी कैंप अभी भी एक्टिव हैं, भारतीय सेना तैयार कर रही मिसाइल और रॉकेट फोर्स'

पूर्व नौसेना प्रमुख को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस, निर्वाचन अधिकारी ने बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत