1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: बागेश्वर धाम की महिमा! जिन टीचरों ने पढ़ाया वो भी हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुरीद, जानें उनके बचपन के किस्से

Exclusive: बागेश्वर धाम की महिमा! जिन टीचरों ने पढ़ाया वो भी हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुरीद, जानें उनके बचपन के किस्से

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 01, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 09:02 am IST

इंडिया टीवी ने धीरेंद्र के शिक्षक रहे हलीम खान और केके शुक्ला से बात की है। इस शिक्षकों ने धीरेंद्र के बारे में कई बातें बताईं। हलीम खान ने बताया कि धीरेंद्र के पास फीस भरने के पैसे नहीं रहते थे और वह पैदल 5 किलोमीटर आते थे।

Dhirendra Krishna Shastri- India TV Hindi
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : FACEBOOK/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIAL

छतरपुर: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनकी एजुकेशन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल इंडिया टीवी ने धीरेंद्र के शिक्षक रहे हलीम खान और केके शुक्ला से बात की है। हलीम खान ने धीरेंद्र को 8वीं से 12वीं तक पढ़ाया और के के शुक्ला उनके 10 से 12वी तक संस्कृत के शिक्षक रहे।

धीरेंद्र के पास फीस भरने को पैसे नहीं होते थे: हलीम खान

हलीम खान ने इंडिया टीवी को बताया, 'धीरेंद्र एक बार कोई चीज सुन लेते थे तो वो उन्हें याद हो जाती थी। उनकी याददाश्त बढ़िया थी। उनके पास फीस भरने के पैसे नहीं रहते थे और वह पैदल 5 किलोमीटर आते थे। उनके पास चप्पल भी नहीं होती थीं। उनकी हालत दयनीय थी।'

हलीम खान ने बताया, 'धीरेंद्र ने संघर्ष किया, वे हमेशा सोचते-विचारते रहते थे। उनकी बुद्धि बेहद तीव्र थी। वह संस्कारी और विनम्र छात्र थे। हमें लगता था कि ये स्कूल और शहर का नाम रोशन करेंगे। वह परफेक्ट बात बोलते थे और खेल कूद में आगे थे।'

निर्धनता को टैलेंट के आगे नहीं आने दिया: केके शुक्ला

केके शुक्ला ने कहा, 'धीरेंद्र बड़े विद्वान हैं। धर्म और आध्यात्म के जानकार हैं। श्लोक और वेद सबके जानकार हैं। उन्होंने निर्धनता को टैलेंट के आगे नहीं आने दिया, इसलिए दुनिया उन्हें मानती है।'

इंग्लिश टीचर किरण सोनी ने बताई बड़ी बात 

इंग्लिश टीचर किरण सोनी ने बताया कि मेरी माताजी को बता दिया था कि एडवांस स्टेज कैंसर है, जिसके बाद दिया जलाने को बोला था। अब डेढ़ साल से वो ठीक हैं।

ये भी पढ़ें-

Exclusive: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पूरी कुंडली, सिद्धि मिलने से लेकर बंगाल कनेक्शन तक, सब कुछ यहां जानें

Exclusive: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी, पढ़ाई से लेकर पसंद-नापसंद तक, उनकी ताई ने सब कुछ बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत