1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ACP के बिगड़े बोल; VIDEO हुआ वायरल

'रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ACP के बिगड़े बोल; VIDEO हुआ वायरल

 Published : Jun 30, 2025 07:42 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 07:42 am IST

भुवनेश्वर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात ACP का अपने साथी पुलिसकर्मियों को प्रोटेस्टर्स के पैर तोड़ने का निर्देश देते एक वीडियो सामने आया है।

Bhubneswar acp video- India TV Hindi
भुवनेश्वर के ACP नरसिंह भोल का वीडियो वायरल। Image Source : INDIA TV

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के विरोध में भुवनेश्वर में कांग्रेस के प्रदर्शन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ड्यूटी पर तैनात ACP का अपने साथी पुलिस कर्मियों को प्रोटेस्टर्स के पैर तोड़ने का निर्देश देते हुए दिख रहे हैं। एसीपी कहते हैं- प्रदर्शनकारियों को "रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना। जो एक पैर तोड़ेगा,वो मुझसे आ कर इनाम लेगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

वक्त था कांग्रेस द्वारा होने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का। तैयारी पूरी हो चुकी थी। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया था। बैरीकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की व्यवस्था भी की जा चुकी थी। प्रदर्शनकारी बस कुछ ही समय में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास के सामने बस धरना देने ही वाले थे, कि तभी एक वीडियो कैमरे पर कैद हो गया।

'रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना'

ये वीडियो है भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (ACP) नरसिंह भोल का। नरसिंह भोल शायद अपने आप को "सिंघम" या "चुलबुल पांडे" समझ बैठे हैं। वीडियो में नरसिंह भोल अपने साथी सुरक्षाकर्मियों को साफ निर्देश देते दिखाई दे सकते हैं जिसमें वह कहते हैं कि "रोकना मत, सीधे पैर तोड़ देना! रोकने के लिए हम वहां बैठे हैं। जो एक पैर तोड़ेगा, वो मुझसे आ कर इनाम लेगा।"

देखें वीडियो-

दरअसल, कांग्रेस पुरी में हुई भगदड़ के विरोध में ओडिशा के मुख्यमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन करने वाली थी। उससे पहले ही पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतेज़ाम कर लिए गए थे। अतिरिक्त कमिश्नर शायद अति उत्साहित हो बैठे और उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले ही हिंसा को रोकने के लिए पैर तोड़ने के निर्देश तक दे डाले।

कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

ओडिशा के भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन माझी के आवास के सामने कांग्रेस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और आक्रोश जाहिर करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की इस्तीफे की मांग भी की। सौभाग्यवश कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अशांत नहीं हुआ और अतिरिक्त कमिश्नर के पैर तोड़ने के सपने पर पानी फिर गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग इन साहब की प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

CM माझी ने भगवान जगन्नाथ के भक्तों से मांगी माफी

फिलहाल पुरी में हुई भगदड़ पर एक्शन लेते हुए ओडिशा सरकार ने पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वाइं व एसपी विनीत अग्रवाल का तबादला कर दिया है और घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ट्वीट कर भगवान जगन्नाथ के भक्तों से माफी भी मांग ली है और घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों को 25-25 लाख के मुआवजे की घोषणा भी कर दी है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 की मौके पर मौत, 50 के करीब घायल, 6 की हालत गंभीर

रथयात्रा के बीच में पहुंची एंबुलेंस, 1500 स्वयंसेवकों ने लाखों की भीड़ में बनाया रास्ता; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत