1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Dubai Air Show में कल मौजूद थे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, तेजस में बैठने के बाद तारीफ में लिखी थी ये कविता

Dubai Air Show में कल मौजूद थे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, तेजस में बैठने के बाद तारीफ में लिखी थी ये कविता

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 21, 2025 04:41 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 04:53 pm IST

दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहा एक तेजस फाइटर जेट आज दोपहर हवाई प्रदर्शन के दौरान फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुबई एयर शो में कल रक्षा राज्यमंत्री भी मौजूद थे।

तेजस में बैठे हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ- India TV Hindi
तेजस में बैठे हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ Image Source : X@SETHSANJAYMP

 

नई दिल्लीः दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया है। भारतीय समयानुसार, दिन में 3.49 पर तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुबई एयर शो में भारत के कई फाइटर जेट अपना जलवा दिखा रहे हैं। एयर शो में कल ही रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मौजूद थे। इस दौरान वे तेजस में बैठे भी थे। तेजस के तारीफ में मंत्री ने एक कविता भी लिखा थी। 

संजय सेठ ने तेजस के तारीफ में कही थी ये बातें

फाइटर जेट में बैठने के बाद संजय सेठ ने तेजस के तारीफ में एक कविता भी लिखी थी। एक्स हैंडल पर उन्होंने कहा था कि तेजस सिर्फ भारतीय सेना का योद्धा नहीं है, यह पूरे देश का गौरव है। तेजस जितनी सहजता से समुद्र में तैनात INS विक्रांत पर उतरता है, उतने ही तेज के साथ आसमानी सरहदों की ऊंचाइयों को भी मापता है। तेजस जल, थल और नभ, तीनों सीमाओं की सुरक्षा अपने नाम की सार्थकता के साथ करता है। गति में भी तेज, शक्ति में भी तेज; दुश्मनों से भी तेज, सबसे तेज है हमारा तेजस। ऐसे तेजस को करीब से देखना, इसकी विशेषताओं को महसूस करना; मेरे लिए भी गौरवपूर्ण क्षण रहा।

रक्षा राज्यमंत्री ने यह भी लिखा था कि यह सुखद बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अब तेजस का निर्माण हमारे देश में भी शुरू हो चुका है। रक्षा क्षेत्र में भारत न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रहा है बल्कि अब निर्यात में भी अपनी अहम भागीदारी निभा रहा है। 

तेजस के लिए रक्षा राज्यमंत्री ने लिखी थी ये कविता

तेजस, तू है भारत का गौरव,

नीले अंबर में उड़ता, वायु का कौतुक।
गति का तू ही है प्रतीक,
हर बाधा को चीरता, अदम्य, एक।

बता दें कि आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट को जानलेवा चोटें आईं, जिसे चलते उनकी मृत्यु हो गई। इंडियन एयर फ़ोर्स इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी बनाई जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः धड़ाम से नीचे आ गिरा तेजस विमान, देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील, हादसा देख लोगों की निकली चीखें-VIDEO

Tejas Crash In Dubai: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, पायलट की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत