1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake News: पाकिस्तान समेत कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake News: पाकिस्तान समेत कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2022 10:26 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 10:26 pm IST

इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई शहरों में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक भूंकप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आ रही है।

Earthquake News: पाकिस्तान समेत कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए - India TV Hindi
Earthquake News: पाकिस्तान समेत कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए  Image Source : INDIA TV

Kashmir Earthquake: इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई शहरों में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक भूंकप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आ रही है। पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल एरी ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। पाकिस्तान से लगे कश्मीर में भी शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पहले 5.3 मापी गई, जोकि शुक्रवार रात 9 बजकर 43 मिनट 4 सेकेंड पर आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 101 किलोमीटर की गहराई में था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत