1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake: लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake: लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 27, 2026 09:16 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 09:36 am IST

Earthquake: लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है। इसके पहले, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित राजकोट जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

लेह में आया भूकंप- India TV Hindi
लेह में आया भूकंप Image Source : X/@NCS_EARTHQUAKE

Earthquake: लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है। यह भूकंप आज यानी 27 मार्च को सुबह 08:31 बजे आया।

नेपाल में 4.0 तीव्रता का भूकंप

बीत दिन नेपाल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित सुदूरपश्चिम प्रांत में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दार्चुला जिले के मुरई क्षेत्र के आस-पास बताया गया। भूकंप के झटके पास के बैतड़ी और बझांग जिलों में भी महसूस किए गए।

राजकोट में भूकंप के झटके

वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित राजकोट जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। भूकंप का झटका शाम 5.41 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र राजकोट से लगभग सात किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। स्थानीय निवासियों ने कहा कि भूकंप के झटकों का पता नहीं चला।

इससे पहले, नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में सोमवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। भूकंप सोमवार दोपहर बाद 1 बजकर 14 मिनट पर आया। इसका केंद्र बाझंग जिले के रायल क्षेत्र के पास जमीन के भीतर स्थित था। भूकंप के झटके इतने प्रभावी थे कि बाझंग के पड़ोसी जिलों बाजुरा और बैतड़ी में भी लोग दहशत में आ गए और खुले मैदानों की ओर भागने लगे। नेपाल का सुदूरपश्चिम प्रांत पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंपीय गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले, 17 मार्च को भी इसी प्रांत के दार्चुला जिले (सीतौला क्षेत्र) में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

ये भी पढ़ें-

"असम की भूमि पर केवल स्वदेशी का हक", CM हिमंता का बड़ा चुनावी दांव, बोले- सत्ता में लौटे तो...

Today's Weather: कूलर निकालने वालों रुको जरा... देश भर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर शुरू; IMD ने जारी की चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत