1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश भर में आज मनाई जा रही ईद, संभल में हाई अलर्ट; जानें मस्जिदों में कितने बजे होगी नमाज

देश भर में आज मनाई जा रही ईद, संभल में हाई अलर्ट; जानें मस्जिदों में कितने बजे होगी नमाज

 Published : Mar 31, 2025 06:26 am IST,  Updated : Mar 31, 2025 06:26 am IST

आज देशभर में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। इस दिन हर कोई खुशियां बांटता है और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करता है। सुबह से ही लोग अलग-अलग मस्जिदों में इबादत कर रहे हैं।

eid mubarak- India TV Hindi
लोग एक-दूसरे को दे रहे हैं ईद की मुबारकबाद। Image Source : PTI

आज देशभर में अमन और भाईचारे का त्योहार ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों में सुबह से लोग नमाज अदा कर रहे हैं। ईद के मौके पर लोग एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। लोगों को ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। मुस्लिम समाज के लोग इस दिन के लिए खास तैयारियां करते हैं। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। शहरों में पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ आला अफसर फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

रविवार शाम चांद दिखने के बाद से ही लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सुबह से ही लोग अलग-अलग मस्जिदों में इबादत कर रहे हैं।

किस मस्जिद में कितने बजे नमाज?

  • दिल्ली का जामा मस्जिद में सबसे पहले सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर नमाज होगी।
  • वहीं मुंबई की अंधेरी मस्जिद में 8 बजे ईद की नमाज होगी।
  • संभल की जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज होगी।
  • हैदराबाद की मीर आलम मस्जिद में सुबह 10 बजे नमाज का वक्त तय किया गया है।
  • सुबह 10 बजे लखनऊ के ऐशगाह की ईदगाह मस्जिद में नमाज होगी।

सड़कों पर नमाज न करने की अपील

ईद के मौके पर सड़कों नमाज पढ़ने वालों के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सड़कों पर नमाज न अदा करें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें।

ईद के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। जिन जिलों में गड़बड़ी की आशंका है, वहां पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। यूपी के अलग-अलग जिलों में पुलिस के आला आधिकारी रविवार शाम से ही फ्लैग मार्च कर रहे हैं। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

namaz
Image Source : PTIनये कपड़ों में सजधज कर मस्जिदों में अदा की जा रही है नमाज।

संभल में हाई अलर्ट

ईद के मौके पर संभल में हाई अलर्ट है। पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शहर में 1300 सीसीटीवी कैमरे, 7 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी RAF तैनात की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

संभल में नमाज कराने पर विवाद

वहीं संभल में ईद की नमाज अदा कराए जाने को लेकर ईदगाह इमाम और कारी के पक्ष के बीच विवाद हो गया जिसके बाद कोतवाली संभल में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। दोनों पक्ष नमाज अदा कराने पर अड़े रहे जिसके बाद एसडीम डॉ. वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी ने दोनों पक्षों को समझाकर इस साल मुफ्ती आजम संभल कारी अलाउद्दीन से नमाज अदा कराने का फैसला किया, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।

'अमन और शांति से मनाएं ईद'

वहीं देश में शांति और अमन के साथ ईद का त्योहार मनाया जाए इसके लिए पुलिस के साथ-साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है। लखनऊ ईदगाह के इमाम  मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से कहा है कि लोग शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत