1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोंगाली बिहू पर हाथियों की रेस ने मचाया गदर, लोगों का भागते-भागते हुआ बुरा हाल

रोंगाली बिहू पर हाथियों की रेस ने मचाया गदर, लोगों का भागते-भागते हुआ बुरा हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 06:51 pm IST

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में कुछ हाथी सड़क पर दौड़ लगाते दिख रहे हैं।

Rongali Bihu Elephant race, Elephant race Video, Elephant race News, Sivasagar- India TV Hindi
An elephant race was organized by locals in Assam's Sivasagar. Image Source : ANI VIDEO SCREENGRAB

Highlights

  • इस शानदार रेस का आयोजन स्थानीय लोगों ने रोंगाली बिहू के मौके पर किया था।
  • वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ हाथी सड़क पर तेजी से दौड़ते चले जा रहे हैं।

गुवाहाटी: असम के शिवसागर जिले में शुक्रवार को लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने हाथियों की एक जबरदस्त रेस देखी। इस शानदार रेस का आयोजन स्थानीय लोगों ने रोंगाली बिहू के मौके पर किया था। घटना के वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ हाथी सड़क पर तेजी से दौड़ते चले जा रहे हैं और उनके साथ स्थानीय लोग भी दौड़ रहे हैं। कुछ लोग हाथियों की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए उनके साथ दौड़ लगाते देखे गए। हालांकि हाथियों की रफ्तार इतनी थी कि उनके साथ भागते-भागते लोगों का बुरा हाल हो गया।

दौड़ को लेकर उत्साहित नजर आए लोग

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में कुछ हाथी सड़क पर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्थानीय लोग भी इस दौड़ को लेकर काफी उत्साहित हैं। सड़क पर बड़ी संख्या में लोग इस दौड़ को देखने के लिए जुटे हुए थे। बच्चे और युवा सभी हाथियों के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। कोई इसे हाथियों पर अत्याचार बता रहा था तो किसी को हाथियों की गति उतनी तेज नहीं लग रही थी। हालांकि इतना तो तय है कि स्थानीय लोग पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में जुटे हुए थे।


रोंगाली बिहू के मौके पर हुआ था आयोजन
हाथियों की इस दौड़ का आयोजन रोंगाली बिहू के मौके पर किया गया था। बता दें कि बिहू के 3 प्राथमिक प्रकार हैं: रोंगाली बिहू, कोंगाली बिहू और भोगली बिहू। हरेक त्यौहार ऐतिहासिक रूप से धान की फसलों के एक अलग कृषि चक्र से जुड़ा हुआ होता है। रोंगाली बिहू के दौरान कुल 7 चरण हैं: 'चट', 'राती', 'गोरु','मनु','कुतुम','मेल', और 'चेरा'। असम में यह त्यौहार काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हाथियों के रेस की वायरल वीडियो में भी लोगों के चेहरों पर त्यौहार की खुशी साफ पढ़ी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत