Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS के सरसंघचालक के नाम का फर्जी लेटर वायरल, फॉरवर्ड करने से बचने का आह्वान

RSS के सरसंघचालक के नाम का फर्जी लेटर वायरल, फॉरवर्ड करने से बचने का आह्वान

Reported By: Yogendra Tiwari
Published : Apr 11, 2023 10:01 am IST, Updated : Apr 11, 2023 02:59 pm IST

कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने के लिए अराजक तत्वों का एक असफल प्रयास है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से संघ के लेटर हेड पर सरसंघचालक के नाम झूठा पत्र वायरल किया जा रहा है।

मोहन भागवत, संघ प्रमुख- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहन भागवत, संघ प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी को संघ की ओर से फर्जी करार दिया गया है। विश्व संवाद केंद्र ने इस तरह की चिट्ठी को वायरल करने से बचने का आह्वान किया है। कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने के लिए अराजक तत्वों का एक असफल प्रयास है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से संघ के लेटर हेड पर सरसंघचालक के नाम झूठा पत्र वायरल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर दो-तीन दिनों से चिट्ठी वायरल हो रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लेटर हेड पर लिखी चिट्ठी में संघ के लोगों का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले भी सरसंघचालक के नाम की एक चिट्ठी वायरल हुई थी।  2022 में उस चिट्ठी को लेकर संघ ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

इन दिनों वायरल हो रही चिट्ठी के बारे में विश्व संवाद केंद्र की वेबसाइट पर लिखा गया है कि यह संघ को बदनाम करने का प्रयास है, इस तरह के पत्र को शेयर और फॉरवर्ड करने से बचें। पुलिस पूछताछ से बचे, जिम्मेदार नागरिक बनें, संघ के आधिकारिक पेज को फॉलो करें। साथ ही साइबर क्राइम को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement