1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के आर्मी कैंप में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

उत्तराखंड के आर्मी कैंप में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

 Published : Jan 02, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 03:49 pm IST

जोशीमठ के आर्मी कैंप में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई हैं।

आर्मी के कैंप में लगी भीषण आग- India TV Hindi
आर्मी के कैंप में लगी भीषण आग Image Source : ANI

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में औली रोड पर एक आर्मी कैंप के अंदर बने स्टोर में भीषण आग लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी है? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सेना के जवान भी आग बुझाने में जुटे

आग लगने की घटना के बाद पूरे कैंप परिसर में अपरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलती ही सेना की फायर ब्रिगेड और जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम कर रहे हैं।

 

आसमान में काला धुआं और उठी ऊंची लपटें

आर्मी कैंप में आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। ये आग आर्मी कैंप के अंदर बने एक स्टोर में लगी है। स्टोर में रखा सामान जल गया है। आसमान में काला धुआं और ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दीं। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत