उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित धराली गांव में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के बाद गंगोत्री में तैनात SDRF टीम ने अब तक 80 लोगों को धराली से रेस्क्यू किया है। बादल फटने से खीर गंगा में फ्लैश फ्लड आ गई जिसकी चपेट में आने से कई होटल और होमस्टे बर्बाद हो गए हैं। बर्बादी को देखते हुए इलाके के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। घटना में कई लोगों के मरने और लापता होने की खबर है और कुछ लोग हताहत भी हुए हैं।
धराली में आई प्राकृतिक आपदा के पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें: