1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Flood-hit Assam: बाढ़ प्रभावित असम की मदद के लिए एनआरएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये

Flood-hit Assam: बाढ़ प्रभावित असम की मदद के लिए एनआरएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 26, 2022 02:34 pm IST,  Updated : May 26, 2022 02:34 pm IST

Flood-hit Assam: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने बाढ़ग्रस्त असम में राहत प्रयासों में मदद देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड रुपये दिए हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने संकट की घड़ी में एनआरएल के योगदान की सराहना की।

Flood in assam- India TV Hindi
Flood in assam Image Source : PTI

Highlights

  • असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब
  • NRLने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से चेक सौंपा

Flood-hit Assam: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने बाढ़ग्रस्त असम में राहत प्रयासों में मदद देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड रुपये दिए हैं। एनआरएल ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक (प्रभारी) भास्कर ज्योति फुकान ने हाल में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से चेक सौंपा। 

मुख्यमंत्री सरमा ने योगदान की सराहना की

इसमें बताया गया कि राज्य में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर हुई क्षति को देखते हुए और इससे निपटने में सरकारी मशीनरी की मदद करने की खातिर एनआरएल ने यह आर्थिक मदद की है। मुख्यमंत्री सरमा ने संकट की घड़ी में एनआरएल के योगदान की सराहना की। 

असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब 

असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 32 जिलों के 3,246 गांवों के 1,45,126 बच्चों सहित 8,39,691 लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रतिक्रिया बलों और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 24,749 फंसे हुए लोगों को निकाला गया है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में 499 राहत शिविर और 519 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। राहत शिविरों में 92,124 लोग रह रहे हैं। वहीं 1,00,732 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत